हरदोई: पत्नी ने कबूला जुर्म, खुद ही की थी पति की हत्या, बताई वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शहर में हुई युवक की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसी की पत्नी ने की थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि उसी ने अपने हाथों से पति का गला घोंटा था। एसपी राजेश द्विवेदी …

हरदोई। शहर में हुई युवक की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसी की पत्नी ने की थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि उसी ने अपने हाथों से पति का गला घोंटा था।
एसपी राजेश द्विवेदी ने मीडिया को बताया कि कोतवाली शहर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी योगेन्द्र सिंह की 14 जुलाई की रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी।

अगले दिन 15 जुलाई को योगेन्द्र की मां शांति देवी ने अपनी बहू सविता और सविता के भाइयों धर्मेन्द्र व जितेन्द्र के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुये तहरीर दी थी। छानबीन कर रही पुलिस को पहले ही एहसास हो गया था कि योगेन्द्र की पत्नी सविता की बातचीत में झमेला है, इसके बाद ही पुलिस ने और सख्ती कर दी। नतीजतन सविता टूट गई। उसने पुलिस को बताया कि योगेन्द्र के साथ उसकी दूसरी शादी थी। पहले पति से उसकी तीन बेटियां भी है।

योगेन्द्र नशे की हालत में उसकी बड़ी बेटी को गाली-गलौज और अक्सर मार-पीट करता था। जिसके चलते उसने रोज़-रोज़ के झगड़े को खत्म करने के लिए पति को ही खत्म करने का फैसला कर लिया। 14 जुलाई को मौका पाते ही उसने अपनी बड़ी बेटी के साथ मिलकर अपने फैसले को अमलीजामा पहना दिया। इस खुलासे में एसएचओ कोतवाली शहर संजय कुमार पाण्डेय,एसआई रज़िया परवीन, आज़ाद कुमार, हिमांशु चौधरी,दीपक,राधा व सुमित कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : जिसे समझा था चोर वह निकला मजदूर, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर की हत्या…पढ़ें पूरा मामला

संबंधित समाचार