बहराइच : कम बारिश से 30 प्रतिशत घटेगी धान की पैदावार, पढ़िए क्या कहते हैं कृषि वैज्ञानिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले में अभी तक मानसूनी बारिश नहीं हुई है। जानकारों के मुताबिक जुलाई महीने में 80 प्रतिशत बारिश न होने से इसका असर धान की फसल पर पड़ रहा है। कृषि वैज्ञानिक के मुताबिक अगर 25 जुलाई तक बारिश न हुई तो 30 प्रतिशत धान की पैदावार कम हो जायेगी। इससे किसानों …

बहराइच, अमृत विचार। जिले में अभी तक मानसूनी बारिश नहीं हुई है। जानकारों के मुताबिक जुलाई महीने में 80 प्रतिशत बारिश न होने से इसका असर धान की फसल पर पड़ रहा है। कृषि वैज्ञानिक के मुताबिक अगर 25 जुलाई तक बारिश न हुई तो 30 प्रतिशत धान की पैदावार कम हो जायेगी। इससे किसानों के साथ आम जनता को दिक्कत होगी। किसान बारिश के इंतजार में खेतों में नर्सरी की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। वहीं मौसम विभाग मंगलवार और बुधवार को बारिश की संभावना जता रहा है।

बारिश न होने से धान के नर्सरी की रोपाई नहीं हो रही है। जिन्होंने पंपिंग सेट से पानी चलाकर धान की रोपाई की है, उनकी धान की फसल खेत में ही सूखने लगी है। कृषि विज्ञान केंद्र के इंचार्ज और प्रभारी मौसम वैज्ञानिक विनायक शाही ने अमृत विचार से बातचीत में बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष अब तक जुलाई माह में 80 प्रतिशत बारिश नहीं हुई है। अगर 25 जुलाई तक बारिश नहीं हुई तो इसका असर धान के पैदावार पर पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि धान की पैदावार सीधे 30 प्रतिशत कम हो जायेगी। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बारिश न होने से किसानों के खेत में लगी धान की नर्सरी पिछड़ रही है। उन्होंने कहा कि खेत में 45 दिन से नर्सरी बारिश के इंतजार में लगी हुई है। ऐसे में अब इंद्रदेव का ही किसानों का सहारा है। प्रभारी वैज्ञानिक ने बताया कि जितना कम बारिश होगा, उतना कम उत्पादन होगा।

यह भी पढ़ें –बिजनौर: पिता की डांट से बचने को बच्चे ने बनाई अपहरण की कहानी

संबंधित समाचार