सुल्तानपुर : बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, तफ्तीश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर, अमृत विचार। कोतवाली नगर के आवास विकास कालोनी के पास सोमवार की देर शाम एक युवक को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली नगर के नरायनपुर निवासी सज्जन सिंह की ओम नगर में काफी जमीन है। इसमें प्लाटिंग भी कराई …

सुल्तानपुर, अमृत विचार। कोतवाली नगर के आवास विकास कालोनी के पास सोमवार की देर शाम एक युवक को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कोतवाली नगर के नरायनपुर निवासी सज्जन सिंह की ओम नगर में काफी जमीन है। इसमें प्लाटिंग भी कराई गई है। शाम करीब सात बजे वह प्लाट के पास खड़े थे। आरोप है कि इसी दाैरान बाइक पर दो युवक आए और उनसे हाथापाई करने लगे। पिटाई करने के साथ ही दो-तीन राउंड फायरिंग भी की। गोली सज्जन के पैर में लगने की बात सामने आ रही है। शोर मचाते हुए वह जान बचाने के लिए आबादी की तरफ भागे। हमलावर फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं। मौक़े पर पुलिस पहुंची है। जांच की जा रही हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घायल की स्थिति सामान्य है।

यह भी पढ़ें –हरदोई : बैठने पर हुआ विवाद, बाप-बेटे को पीटकर बस से फेंका नीचे

संबंधित समाचार