लखनऊ : अतिक्रमण के विरोध में कैंची से काटा कान…पढ़ें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । मौलवीगंज क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण का विरोध करना एक युवक पर भारी पड़ गए। उसके विरोध पर पहले तो दुकानदार ने उसकी पिटाई कर दी और जब भतीजा चाचा को बचाने पहुंचा तो दुकानदार ने धारदार कैंची से उसका कान काट दिया। खून से लथपथ होकर वह दर्द से सड़क पर तड़पने लगा। …

लखनऊ । मौलवीगंज क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण का विरोध करना एक युवक पर भारी पड़ गए। उसके विरोध पर पहले तो दुकानदार ने उसकी पिटाई कर दी और जब भतीजा चाचा को बचाने पहुंचा तो दुकानदार ने धारदार कैंची से उसका कान काट दिया। खून से लथपथ होकर वह दर्द से सड़क पर तड़पने लगा। इसके बाद दुकानदार अपने साथियों के साथ  वहां से भाग निकला। जिसके बाद पीड़ित ने वजीरगंज कोतवाली में शिकायत देते हुए दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

वजीरगंज थानाक्षेत्र के मौलवीगंज हाता निवासी मोहम्मद सलीम शनिवार को बेटे को स्कूल से लेकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि उनके घर पर नाले पर मोहम्मद हसीब अपनी दुकान का सामान रखे था। जिसकी वजह से चौड़ा रास्ता बेहद संकरा हो चला था। जब पीड़ित ने विरोध किया तो दुकानदार गालियां देने लगा। आरोप है कि इस दुकानदार के मोहम्मद दानिश और मोहम्मद तारिक कुछ लोगों को लेकर उसके पास पहुंचा और मारपीट करने लगा।

पीड़ित ने बताया कि इसी बीच उनके भतीजे मोहम्मद समीर और मोहम्मद शारिक भी वहां पहुंच गए। इसके बाद आरोपियों ने उनके भतीजों पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलवारों ने उसके भतीजे मोहम्मद समीर का कैंची से कान काट दिया। जबकि मोहम्मद शारिक की जमकर पिटाई कर दी। बताया कि दोनों को गंभीर चोंटे आई है। शोर शराबा सुनकर आप-पास के लोग उन्हें बचाने दौड़े तब तक हमलावर वहां से भाग निकले। इस सम्बन्ध में वजीरगंज थाना प्रभारी राजेश मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद हसीब, मोहम्मद तारिक, मोहम्मद दानिश समेत अज्ञात कर्मचारियों को नामजद किया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

यह भी पढ़ें- इटावा: अवैध कब्जा हटाने से नाराज दबंगों ने की रोडवेज कार्यालय में तोड़फोड़, क्षेत्रीय प्रबंधक को दी जान से मारने की धमकी

संबंधित समाचार