लखनऊ : अगर अराजकता माहौल बिगाड़ने आई तो होगी जग हंसाई…क्या है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । एसपी देहात डॉ.हृदेश कठेरिया के निर्देशन पर ग्रामीण पुलिस अपने-अपने थानाक्षेत्रों में शांति और सौहार्द कायम करने के लिए लोगों से अपील कर रही है। तो वहीं माहौल खराब करने वाले खुराफातियों के खिलाफ प्रशासन ने नई रणनीति बनाई है। माल कोतवाली पुलिस ने आगामी त्यौहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित …

लखनऊ । एसपी देहात डॉ.हृदेश कठेरिया के निर्देशन पर ग्रामीण पुलिस अपने-अपने थानाक्षेत्रों में शांति और सौहार्द कायम करने के लिए लोगों से अपील कर रही है। तो वहीं माहौल खराब करने वाले खुराफातियों के खिलाफ प्रशासन ने नई रणनीति बनाई है। माल कोतवाली पुलिस ने आगामी त्यौहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

इस सम्बन्ध में माल थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बैठक में मौजूद लोगों से कहा कि मोहर्रम के साथ कांवड़ यात्रा की शुरुआत होगी। इस बात का ध्यान रखना होगा कि सामाजिक सद्भाव न बिगड़ने पाये । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सभी सुरक्षा इकाइयां अलर्ट हैं । समेकित तौर पर सभी की नजर बवालियों पर रहेगी ।

सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म भी अभिसूचना इकाइयों के राडार पर रहेंगे । जिससे सामाजिक सौहार्द बनाये रखने में को दिक्कत न हो । मस्जिदों और मंदिरों के पुजारियों से भी अपील की गयी है कि श्रद्धा के साथ सभी शांतिपूर्वक त्योहार मनायें। अगर कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बताते चलें कि मोहर्रम और कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए राजधानी में धारा-144 दस अगस्त तक लागू की गई है। ऐसे में खुराफातियों को चिन्हित करने के लिए टीमें भी गठित की गई। माहौल बिगाड़ने वाले खुराफातियों पर सख्त रुख अपनाया जाएगा। इससे उनकी सामजिक प्रतिष्ठा और छवि पुलिस केस डायरी में दर्ज होने के साथ धूमिल हो सकती है।

यह भी पढ़ें- बरेली: जिला प्रशासन ने शहर में की धारा 144 लागू, बगैर परमीशन के नहीं बजा सकेंगे लाउडस्पीकर

 

संबंधित समाचार