यूपी के इन जिलों में आज होगी बारिश, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी के कारण ज्यादातर जिलों में सूखा पड़ने के हालात हो गए हैं। बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने बताया कि 18 जुलाई को तेज बारिश की संभावना जताई गई थी मगर ऐसा यह अनुमान गलत निकला। अब आगे फिर गरना बताई जा रही हैं कि पिछले 24 …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी के कारण ज्यादातर जिलों में सूखा पड़ने के हालात हो गए हैं। बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने बताया कि 18 जुलाई को तेज बारिश की संभावना जताई गई थी मगर ऐसा यह अनुमान गलत निकला। अब आगे फिर गरना बताई जा रही हैं कि पिछले 24 घंटे में 0.9 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई है।
बारिश को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगलवार को लखनऊ में बादल छाए रहेंगे हो सकता हो की हल्की बारिश भी हो जाएं। गर्मी का तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस है।
पश्चिमी और पूर्वी यूपी में सोमवार को तेज हवाएं चलीं मगर बारिश के कोई आसान नहीं नजर आ रहें। बीते सोमवार को लखनऊ समेत पूरे यूपी में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। तापमान भी सामान्य से लगभग चार डिग्री बढ़कर 38 के करीब पहुंच गया। हालाकि मानसून आ गया मगर लगभग तीन हफ्ते बाद भी यूपी के 75 में से 71 जिलों में कम बारिश हुई है। अगर बात करें कम बारिश वाले और सबसे सूखा शहर की तो कौशांबी इस साल 98% रहा हैं।
फिलहाल मौसम विभाग ने अनुमान लगाया हैं कि लखनऊ अगले 24 घंटे में यूपी में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवाएं यूपी में 21 जुलाई से और भी ज्यादा एक्टिव हो जाएंगी। अच्छी बारिश कराएंगी। इससे सूखे से राहत मिलने की उम्मीद है।
इस बार की गर्मी का तापमान लखनऊ में 5 डिग्री तक बढ़ा है। इस बार लखनऊ सहित पूर्वी यूपी के अधिकतर जिलों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। बीते 17 दिनों से लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मगर तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग ने मंगलवार को एक बार फिर शहर में बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग की मानी तो आज यूपी के इन 19 जिलों में हल्की बारिश की संभवाना जताई जा रही जिसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया हैं। यूपी के इन जिलों में हो सकती हैं हल्की बरसात- लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, अयोध्या सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया और कुशीनगर में हल्की बारिश का अलर्ट है।
पढ़ें-आज से बदल सकता है मौसम का मिजाज, यूपी के कई जिलों में हो सकती है बारिश, उत्तराखंड में रेड अलर्ट
