लखनऊ LULU Mall में नमाज पढ़ने वालों पर प्रशासन का एक्शन, हिरासत में लिए गए चार युवक
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में लुलु मॉल (LULU Mall) के उद्घाटन के बाद से ही विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन विवादों के बढ़ते ही अब प्रशासन ने भी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज मंगलवार को लुलु मॉल विवाद पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुये चार युवकों …
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में लुलु मॉल (LULU Mall) के उद्घाटन के बाद से ही विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन विवादों के बढ़ते ही अब प्रशासन ने भी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज मंगलवार को लुलु मॉल विवाद पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुये चार युवकों को हिरासत में लिया। प्रशासन के इस एक्शन की जानकारी लखनऊ साउथ के एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव ने दी।
लखनऊ साउथ के एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव ने के मुताबिक लखनऊ स्थित लुलु मॉल में नमाज अदा करने वाले चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ इस सोमवार को प्रशासन की बैठक के दौरान इस मामले में सख्त दिशा निर्देश दिए थे।
वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था, “शहर के एक नए मॉल को राजनीति का अड्डा बना लिया गया है। मॉल के नाम पर प्रदर्शन हो रहे हैं और बेमतलब की बयानबाजी चल रही है। लखनऊ प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर सख्त कार्रवाई करे।” इस संबंध में उन्होंने सख्त निर्देश भी दिए थे।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ : लुलु मॉल के खिलाफ विवाद ने पकड़ी रफ्तार,अब तक 29 गिरफ्तार…पढ़ें पूरा मामला
