हरियाणा में बेखौफ खनन माफियाओं का आतंक, नूंह में DSP को डंपर से कुचला, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नूंह। हरियाणा के नूह में खनन माफियाओं ने डीएसपी सुरेंद्र विश्नोई पर गाड़ी चढ़ा दी । डीएसपी ताबड़ू सुरेंद्र सिंह विश्नोई की मौके पर मौत हो गई। इस घटना के बाद हरियाणा के एडीजी संदी खेड़वाल ने कहा कि 12 बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली थी. खनन माफियाओं पर पहले भी एक्शन हो …

नूंह। हरियाणा के नूह में खनन माफियाओं ने डीएसपी सुरेंद्र विश्नोई पर गाड़ी चढ़ा दी । डीएसपी ताबड़ू सुरेंद्र सिंह विश्नोई की मौके पर मौत हो गई। इस घटना के बाद हरियाणा के एडीजी संदी खेड़वाल ने कहा कि 12 बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली थी. खनन माफियाओं पर पहले भी एक्शन हो रहा था और अब भी हुआ। आगे भी होता रहेगा।

मिली जानकारी के अनुसार एक सूचना पर खनन रोकने गए गए डीएसपी सुरेंद्र सिंह जब अवैध पत्थर से भरे ट्रक को रोकने की कोशिश की तो खनन माफियाओं के आदमियों ने डीएसपी पर डम्फर चढ़ा दिया। वहीं मौके पर पहुंचे नूह एसपी और आईजी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। उप पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह तावडू में थे। दरअसल डीएसपी तावडू की पहाड़ी में अवैध माइनिंग की सूचना पर छापा मारन गए थे।

जानकारी के मुताबिक डीएसपी गाड़ी के पास ही खड़े थे। इसी दौरान एक तेज गति डंपर ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी और वहीं उनकी मौत हो गई। बता दें इसी साल सुरेंद्र सिंह सेवानिवृत्त होने वाले थे।

यह भी पढ़ें- NEET Exam में चेकिंग के नाम पर ये कैसा सलूक? परीक्षा देने गई छात्राओं से उतरवाए थे अंडरगारमेंट्स, FIR दर्ज

संबंधित समाचार