हल्द्वानी: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला, घर से कोचिंग के लिए निकला था युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक बुरी तरह घायल हुआ और इलाज के दौरान कुछ घंटो में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस फरार बस चालक की तलाश कर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक बुरी तरह घायल हुआ और इलाज के दौरान कुछ घंटो में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस फरार बस चालक की तलाश कर रही है।

पदमपुर लामाचौड़ मुखानी निवासी अनिल कुमार (29) पुत्र हंसा राम सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत था। बताया जाता है कि नौकरी के लिए अनिल कोचिंग भी कर रहा था। पुलिस ने बताया कि सोमवार को अनिल बाइक पर घर से कोचिंग के लिए निकला था। वह अभी कमलुवागांजा स्थित नैनवालपुर पहुंचा था कि तभी पीछे से आई बस ने अनिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे को अंजाम देने के बाद अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में इलाज के लिए अनिल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन कुछ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। अनिल तीन भाई-बहनों में बीच का था। मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोरा ने बताया कि फरार बस चालक की शिनाख्त के लिए घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी की पड़ताल की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म