वाराणसी : तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 महिलाएं घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। एक तेज रफ्तार कार ने मंगलवार को ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चार महिला समेत ऑटो चालक बुरी तरह घायल हो गए। ये दुर्घटना कपसेठी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो चालक मोतीलाल …

वाराणसी, अमृत विचार। एक तेज रफ्तार कार ने मंगलवार को ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चार महिला समेत ऑटो चालक बुरी तरह घायल हो गए। ये दुर्घटना कपसेठी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ऑटो चालक मोतीलाल निवासी लच्छापुर थाना चौरी (भदोही) से ऑटो से दत्तीपुर से सवारी लेकर बनारस की तरफ ककरहवा जा रहा था। जैसे ही रघुनाथपुर गांव के सामने हरिजन बस्ती के पास पहुंचा। पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे गंगा देवी निवासी भदोही, मुन्नी देवी पत्नी रामधनी निवासी चौरी भदोही, कबूतरा देवी पत्नी संतोष, राजकुमारी तथा मोतीलाल गुप्ता लच्छापुर थाना चौरी जिला भदोही घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें –अयोध्या नगर निगम के 60 वार्डों के परिसीमन की अधिसूचना जारी, मांगी आपत्तियां

संबंधित समाचार