अयोध्या: श्री राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बनेगा एक नया विद्युत उपकेंद्र, बिजली विभाग ने शुरू की तैयारी
अयोध्या। निर्माणाधीन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अलग से एक नया विघुत उपकेंद्र उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिए पावर कार्पोरेशन ने तैयारी शुरू कर दी है। सब स्टेशन के लिए भूमि चिह्नित करने का काम शुरू हो गया है। इसकी पुष्टि मंगलवार को अधिशासी अभियन्ता विघुत वितरण खंड …
अयोध्या। निर्माणाधीन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अलग से एक नया विघुत उपकेंद्र उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिए पावर कार्पोरेशन ने तैयारी शुरू कर दी है। सब स्टेशन के लिए भूमि चिह्नित करने का काम शुरू हो गया है। इसकी पुष्टि मंगलवार को अधिशासी अभियन्ता विघुत वितरण खंड प्रथम प्रदीप कुमार वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के लिए अलग सब स्टेशन प्रस्तावित किया गया है।
अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि अभी करीब पांच केवीए के विघुत उपकेंद्र का प्रस्ताव किया गया है। यदि एयरपोर्ट अथारिटी क्षमता विकसित करने के लिए मांग करेगी तो उसे बढ़ाया भी जायेगा। उन्होंने बताया कि इस सब स्टेशन से केवल एयरपोर्ट और उससे जुड़े आवासीय परिसर को ही आपूर्ति दी जायेगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शीघ्र ही एयरपोर्ट अथारिटी के साथ एक बैठक भी की जाएगी, जिसमें विभिन्न बिंदुओं को लेकर बातचीत की जाएगी। अभी तक नगर में 15 सब स्टेशन मौजूद हैं।
बता दें कि मयार्दा पुरुषोत्तम श्री राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसे भगवान राम के मंदिर की तरह बनाया जा रहा है। रामलला के मंदिर में लगने वाले बंसी पहाड़पुर के पत्थर को श्री राम एयरपोर्ट में भी लगाया जाएगा। रनवे का काम 40 और बिल्डिंग का 35 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। पहले चरण में एयरपोर्ट के निर्माण में 193 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। निर्माण कार्य मार्च 2023 तक पूरा हो जाएगा।
श्री राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे का काम बेंगलुरु की विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के जिम्मे है। एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट इंचार्ज राजीव कुलश्रेष्ठ के अनुसार दिसंबर तक रनवे का काम पूरा कर लिया जाएगा। एसके इंटीग्रेटेड कंसल्टेंट्स एयरपोर्ट के बिल्डिंग का निर्माण कर रही है। एयरपोर्ट पर 3 टर्मिनल बनाए जाएंगे। पूरा एयरपोर्ट 2025 में पूरी तरह बनकर तैयार होगा।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या एयरपोर्ट में दिखाई देगी राम मंदिर की झलक, 2023 में होगा प्रथम टर्मिनल का संचालन
