बरेली: सफाई कर्मचारी संघ ने उप निदेशक पंचायत को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बदायूं व बरेली में कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को एसीपी, एरियर सहित अन्य मांगों को लेकर उप निदेशक पंचायत को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कई दिनों से वह अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मांगों को संज्ञान में लेकर उप निदेशक पंचायत …

बरेली, अमृत विचार। बदायूं व बरेली में कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को एसीपी, एरियर सहित अन्य मांगों को लेकर उप निदेशक पंचायत को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कई दिनों से वह अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मांगों को संज्ञान में लेकर उप निदेशक पंचायत महेंद्र सिंह ने जिला पंचायत राज अधिकारी ( डीपीआरओ )बदायूं व बरेली को जुलाई में ही कर्मचारियों एसीपी का लाभ दिलवाने के निर्देश दिए हैं। ज्ञापन देने वालों में संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद कुमार प्रजापति, जिलाध्यक्ष रामनाथ कश्यप, लाल बहादुर सिंह, पूर्व जिला संयुक्त मंत्री मुकेश कुमार दिवाकर आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: सीडीओ समेत चार लोग कोरोना संक्रमित, अब तक 18 एक्टिव मरीज

 

 

संबंधित समाचार