बहराइच : कल से शुरू होगा गन्ना सर्वे, किसानों को मिलेगा समस्या का समाधान
बहराइच, अमृत विचार। जिले में बुधवार से गन्ना सर्वे और सट्टा प्रदर्शन शुरू होगा। इसके लिए 104 टीम लगाई गई हैं। सभी टीमों की निगरानी जिला गन्ना अधिकारी करेंगे। इसके लिए मंगलवार को बैठक हुई। जिला गन्ना कार्यालय में मंगलवार को जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिला …
बहराइच, अमृत विचार। जिले में बुधवार से गन्ना सर्वे और सट्टा प्रदर्शन शुरू होगा। इसके लिए 104 टीम लगाई गई हैं। सभी टीमों की निगरानी जिला गन्ना अधिकारी करेंगे। इसके लिए मंगलवार को बैठक हुई।
जिला गन्ना कार्यालय में मंगलवार को जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि बुधवार से किसानों का गन्ना सर्वे और सट्टा प्रदर्शन होगा। इसके लिए जिले भर में 104टीम बनाई गई हैं। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि गांव गांव जाकर कर्मचारी गन्ने का सर्वे करेंगे।
उन्होंने बताया कि जिले में कुल 74295 हेक्टेयर गन्ने का क्षेत्रफल है। एक लाख 8217 किसानों ने इस बार गन्ने की बोआई की है। उन्होंने कहा कि सर्वे के लिए बहराइच समिति में 42, जरवल रोड में 37 और नानपारा चिनीमिल में 25 समितियां बनाई गई हैं। इन समितियों के द्वारा गन्ना सर्वे का कार्य किया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी ने कहा कि सर्वे के दौरान किसान फीडिंग, गन्ना पर्ची समेत अन्य समस्या भी दूर करा सकते हैं। इस दौरान समिति के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें –बरेली: हवन-पूजन के साथ मनाया गया गुडलाइफ हॉस्पिटल का 5वां स्थापना दिवस
