लखनऊ : बाइक सवार को बचाने में पलट गया ई-रिक्शा, मासूम की मौत…जानें आगे
लखनऊ । चौक क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जहां एक बाइक सवार को बचाने पर ई-रिक्शा पलट गया और नीचे दबकर 10 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ई रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम …
लखनऊ । चौक क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जहां एक बाइक सवार को बचाने पर ई-रिक्शा पलट गया और नीचे दबकर 10 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ई रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के कैम्पवेल रोड निवासी मोहम्मद वसीम की पत्नी गजाला मंगलवार दोपहर बेटे तौहीद (10) के साथ ई-रिक्शे से अमीनाबाद खरीदारी करने जा रही थी। तेज गति से ई-रिक्शा यहियागंज तक पहुंचा ही था कि तभी एक बाइक सवार को बचाने के कारण वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया। इसके बाद सड़क पर पलट गया।
बता दें मां की गोद में बैठा तौहीद रिक्शे के नीचे दब गया। उसके सिर पर गंभीर चोटे आईं। आनन-फानन पुलिस तौहीद को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सम्बन्ध में यहियागंज चौकी प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि बच्चा अपनी मां के साथ ई-रिक्शे पर बैठा था। इस दुर्घटना के बाद पुलिस ने रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर ई-रिक्शा जब्त कर लिया है। दो दिन पहले सआदतगंज क्षेत्र में शिया यतीम खाने के पास एक अनियंत्रित ई-रिक्शा की चपेट में आने बाइक सवार जख्मी हो गया था। जिसका इलाज जारी है। वहीं बच्चे की मौत से घर में मातम छा गया है।
यह भी पढ़ें- तटीय केन्या में सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत, पांच घायल
