लखनऊ : लखनऊ से प्रयागराज गए वकील पर बदमाश ने की फायरिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। लखनऊ से प्रयागराज के सोरांव तहसील में तहसीलदार अदालत में मुकदमे की पैरवी करने गए अधिवक्ता पर मंगलवार को कुछ बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात के दौरान निशाना चूकने से वकील की जान बाल-बाल बच गई। गनीमत रही कि चारों गोली गाड़ी की बोनट पर लगी। मौके पर पहुंची पुलिस …

प्रयागराज, अमृत विचार। लखनऊ से प्रयागराज के सोरांव तहसील में तहसीलदार अदालत में मुकदमे की पैरवी करने गए अधिवक्ता पर मंगलवार को कुछ बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात के दौरान निशाना चूकने से वकील की जान बाल-बाल बच गई। गनीमत रही कि चारों गोली गाड़ी की बोनट पर लगी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, अधिवक्ता पीयूष श्रीवास्तव लखनऊ से एक केस की पैरवी करने के लिए लखनऊ से प्रयागराज पहुंचे थे। वह रास्ते में जा रहे थे कि कुछ बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। वहीं पीड़ित वकील पीयूष श्रीवास्तव की तहरीर पर थाने में सोरांव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित चार नामजद और कई अज्ञात एफआईआर दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : विधानसभा प्रेस रूम की बदलेगी सूरत, अध्यक्ष ने निरीक्षण कर दिए निर्देश

संबंधित समाचार