लखनऊ : फैजुल्लागंज में मृत पाए गए सूअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि, एडवाइजरी जारी
लखनऊ। राजधानी के फैजुल्लागंज इलाके में मृत पाए गए सूकरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि होने के बाद पशुपालन विभाग ने सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं जिला प्रशासन ने इसके लिए गाइडलाइन बना दी है। पशुपालन विभाग लखनऊ मंडल के अपर निदेशक डॉ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आम लोगों …
लखनऊ। राजधानी के फैजुल्लागंज इलाके में मृत पाए गए सूकरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि होने के बाद पशुपालन विभाग ने सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं जिला प्रशासन ने इसके लिए गाइडलाइन बना दी है।
पशुपालन विभाग लखनऊ मंडल के अपर निदेशक डॉ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आम लोगों को अफ्रीकन स्वाइन फीवर से डरने की जरूरत नहीं है,यह केवल सुअरों में होने वाली बीमारी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है और लगातार इलाके में नजर बनाए हुए हैं।
आपको बता दें कि बीते दिनों राजधानी के फैजुल्लागंज इलाके में मृत सूकरों की जानकारी होने पर पशुपालन विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से रक्त, सीरम एवं बिसरा के नमूने एकत्र कर परीक्षण के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल भेजा गया था, जिसमें अफ्रीकन स्वाईन फीवर वायरस की पुष्टि हुई है। यह वायरस सूकर प्रजाति को संक्रमित करता है, इससे मनुष्य एवं अन्य पशु प्रजाति में कोई संकमण नही होता है। इसलिये इस रोग से किसी भी प्रकार से भयभीत होने की जरूरत नहीं हैं, लेकिन फिर भी सूकर प्रजाति में इस वायरस के प्रसार होने पाए इसके लिए गाइड लाइन बना दी गई है।
1. रोग प्रभावित क्षेत्र में सूकरो के आवागमन पूर्णतया प्रतिबन्धित किया जाता है।
2. किसी भी प्रकार के सूकर बाजार का आयोजन पूर्णतया प्रतिबन्धित किया जाता है।
3. सूकर मांस की ब्रिकी पूर्णतया प्रतिबन्धित किया जाता है।
4. सूकर तथा सूकरों से निर्मित उत्पादों की ब्रिकी पूर्णतया प्रतिबन्धित किया जाता है।
5. प्रभावी क्षेत्र में सघन सफाई, डिस्इन्फैक्शन एवं सेनेटाईजेशन का कार्य स्थानीय निकाय द्वारा युद्ध स्तर पर किया जाये।
6. रोग से पीडित सूकरों का उपचार एवं जागरूकता का अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जाये।
7. नगरीय क्षेत्र में नगर निगम तथा ग्रामीण क्षेत्र में विकास खण्ड स्तर पर यह सुनिश्चित किया जाये कि उनके क्षेत्रान्तर्गत सूकर किसी भी दशा में खुले में घूमते हुए न पाये जाये तथा सूकर पालकों द्वारा सूकरों को बाड़ों मे ही संरक्षित रखा जाये।
8. सूकरों की अस्वभाविक मृत्यु की सूचना पशुपालन विभाग, लखनऊ के जनपदीय नोडल अधिकारी डा अतुल कुमार अवस्थी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, के नंबर 9412188325 पर तथा पशुपालन विभाग, लखनऊ के जनपदीय कंट्रोल रूम नम्बर 9450195814 एवं 9415184493 पर भेज सकते हैं। साथ ही यदि किसी व्यक्ति में बुखार, खासी व सांस फूलना आदि जैसे लक्षण दिखाई देने पर स्वास्थ
विभाग के हेल्पलाइन
नंबर 0522-2622080 तथा खुले में सूकर घूमते हुये दिखने की स्थिति में नगर निगम के कंट्रोल रूम नम्बर- 9151055671, 9151055672, 9151055673 पर तत्काल सूचना भेज सकते हैं।
पढ़ें-रायबरेली: चलती कार पर पलटा डंपर, पांच लोगों की मौत, तीन घायल
