लखीमपुर खीरी: झूले पर बैठने को लेकर हुआ था विवाद, युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
लखीमपुर-खीरी,अमृत विचार। लखीमपुर खीरी में मंगलवार की देर रात मामूली कहासुनी होने से नाराज हमलावरों ने शहर के मोहल्ला घोसियाना निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद अकील पुत्र नूर मोहम्मद को तब तक पीटा, जब तक वह बेदम नहीं हो गया। उसे गंभीर हालत में छोड़कर हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग …
लखीमपुर-खीरी,अमृत विचार। लखीमपुर खीरी में मंगलवार की देर रात मामूली कहासुनी होने से नाराज हमलावरों ने शहर के मोहल्ला घोसियाना निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद अकील पुत्र नूर मोहम्मद को तब तक पीटा, जब तक वह बेदम नहीं हो गया। उसे गंभीर हालत में छोड़कर हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उसे आनन-फानन में लेकर मोतीपुर के एमसीएच विंग स्थित जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित हो गया।
सूचना मिलते ही एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी संदीप सिंह फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवारवालों से घटना की जानकारी ली। मामला दो समुदायों के बीच का होने से तनाव का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि घोसियाना निवासी नूर मोहम्मद के पुत्र अकील व अधिवक्ता अजय शुक्ला के पुत्र के बीच विलोबी मैदान में लगे मेले में झूले पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। इस पर उसकी पीट-पीटकर हत्या की गयी है।
अजय शुक्ला का पुत्र दुर्गेश शुक्ला, भाई ब्रजेश शुक्ला, रजत रस्तोगी को पुलिस ने रात में ही हिरासत में ले लिया है, जबकि अनूप शुक्ला फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- बरेली: नहीं थम रहा लूट का सिलसिला, टिसुआ व्यापारी का नोटों से भरा थैला लेकर बदमाश फरार
