Naseeruddin Shah आज अपना 72वां Birthday कर रहें हैं सेलिब्रेट, जानें एक्टर का फिल्मी सफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुबंई। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह का आज जन्मदिन हैं। एक्टर आज अपना 72वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। नसीरुद्दीन शाह एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होनें फिल्म के जगत में अपनी एक्टिंग के दम एक अलग मुकाम हासिल किया है। बता दें कि नसीरुद्दीन एक नवाब फैमिली से आते हैं। एक्टर का जन्म 20 …

मुबंई। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह का आज जन्मदिन हैं। एक्टर आज अपना 72वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। नसीरुद्दीन शाह एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होनें फिल्म के जगत में अपनी एक्टिंग के दम एक अलग मुकाम हासिल किया है। बता दें कि नसीरुद्दीन एक नवाब फैमिली से आते हैं। एक्टर का जन्म 20 जुलाई 1950 को हुआ था।

उनके पिता उनके फिल्मों में काम करने के खिलाफ थे। मगर नसीरुद्दीन ने फिल्म की दुनिया में जाने के लिए पिता के खिलाफ जाकर उन्होंने यह कदम उठाया था। नसीर ने 1982 में रत्ना से दूसरी शादी की थी।

एक्टर ने ग्रेजुएशन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से किया। नसीरुद्दीन एक्टिंग में अच्छे थे जिस लिए एक्टर ने दिल्ली में NSD में एडमिशन ले लिया। एक्टिंग में माहिर होने के बाद भी उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। मगर उनका प्रयास करना आखिरकार रंग ले ही आया एक्टर की मुलाकात फिल्ममेकर श्याम बेनेगल से हो गई।

जिन्होंने उनकी भीतर छूपे कलाकार देखा और नसीर के एक्टिंग करियर की भी शुरुआत हो गई। बतादें कि नसीरुद्दीन शाह की पहली फिल्म निशांत थी। उन्होंने स्पर्श, इकबाल, पार, कर्मा जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। नसीर ने अपनी जिंदगी की बेहतरीन 60 साल फिल्म इंडस्ट्री के नाम किया हैं। नसीर 100 से ज्यादा फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। एक्टर ने अपने कैरियर में में हिंदी, इंग्लिश, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी जैसी अलग-अलग भाषाओं में कई फिल्में बनाई हैं।

पढ़ें-Kareena Kapoor ने बताया अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी का सच! सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

संबंधित समाचार