मथुरा: SSP का एक्शन मोड जारी, राया के बाद अब हाइवे थाना प्रभारी और सतोहा चौकी प्रभारी निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। थाना राया प्रभारी को लाइन हाजिर करने के बाद एसएसपी अभिषेक यादव के कोप का भाजन थाना प्रभारी हाइवे एवं सतोहा चौकी प्रभारी बने हैं। एसएसपी के पीआरओ सैल के अनुसार एसएसपी अभिषेक यादव ने थाना प्रभारी हाइवे अजय कौशल एवं सतोहा चौकी प्रभारी योगेश नागर निलंबित कर दिया है। दोनों पर …

मथुरा, अमृत विचार। थाना राया प्रभारी को लाइन हाजिर करने के बाद एसएसपी अभिषेक यादव के कोप का भाजन थाना प्रभारी हाइवे एवं सतोहा चौकी प्रभारी बने हैं। एसएसपी के पीआरओ सैल के अनुसार एसएसपी अभिषेक यादव ने थाना प्रभारी हाइवे अजय कौशल एवं सतोहा चौकी प्रभारी योगेश नागर निलंबित कर दिया है।

दोनों पर मुख्यालय से भेजे गए पीड़ितों को थाना एवं चौकी पर घंटो बिठाए रखने के बाद भी उनकी सुनवाई न करने और बिना उच्च अधिकारियों के थाना एवं चौकी से घंटो गायब रहने का आरोप है। एसएसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया है। चूंकि हाइवे थाना जिले का महत्वपूर्ण थाना है तो इस थाने का चार्ज पाने के लिए अधिकारियों ने अपनी-अपनी जुगाड़ लगाना शुरु कर दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि हाइवे जैसे महत्वपूर्ण थाने का चार्ज एसएसपी किसे सौंपते हैं।

यह भी पढ़ें- मथुरा: जनता की फरियाद न सुनने पर SSP के सख्त तेवर, कहा- कार्यप्रणाली सुधार लो वरना बिस्तर बांध लो

संबंधित समाचार