अयोध्या: टावर में लगी आग, इलाके का नेटवर्क हुआ खराब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। गर्मी में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इससे न सिर्फ लाखों का नुकसान हो रहा है बल्कि दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। देर रात तारुन में भी टावर में आग लगने का समाचार आया, जिसके बाद इलाके का नेटवर्क ध्वस्त नजर आया। मंगलवार रात तारुन बाजार में स्थापित जीटीएल …

अयोध्या। गर्मी में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इससे न सिर्फ लाखों का नुकसान हो रहा है बल्कि दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। देर रात तारुन में भी टावर में आग लगने का समाचार आया, जिसके बाद इलाके का नेटवर्क ध्वस्त नजर आया।

मंगलवार रात तारुन बाजार में स्थापित जीटीएल टावर में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसके चलते केबिन में लगे सभी मॉड्यूल जल कर राख हो गए। टावर संचालक राधेरमण सिंह ने तकनीशियन मनीष सिंह सहित 112 को किया सूचित किया।

लपटें व धुआं उठते देख मौके पर बाजार निवासियों सहित पुलिस भी पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसी से इलाके के सारे टावर लिंक थे, जिस कारण रात 10 बजे की घटना के बाद से ठप हुआ नेटवर्क देर रात 1 बजे बहाल हो सका।

पढ़ें-लखनऊ : लुलु मॉल में पहले ही दिन बना रिकॉर्ड, एक लाख से ज्यादा लोगों ने की एंट्री

संबंधित समाचार