‘ऊ अंटावा’ गाने पर समांथा ने अक्षय कुमार के साथ किया सिजलिंग डांस, वीडियो वायरल
मुंबई। दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने अक्षय कुमार के साथ अपने सुपरहिट गाना ‘ऊ अंटावा’ डांस किया है। फिल्म ‘पुष्पा’ में सुपरहिट सॉन्ग ‘ऊ अंटावा’ समांथा पर फिल्माया गया था। इस गाने को बेहद लोकप्रियता हासिल हुई थी। View this post on Instagram A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar) एक्ट्रेस …
मुंबई। दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने अक्षय कुमार के साथ अपने सुपरहिट गाना ‘ऊ अंटावा’ डांस किया है। फिल्म ‘पुष्पा’ में सुपरहिट सॉन्ग ‘ऊ अंटावा’ समांथा पर फिल्माया गया था। इस गाने को बेहद लोकप्रियता हासिल हुई थी।
एक्ट्रेस हाल ही में करण जौहर के कॉफी विद करण सीजन 7 में अक्षय कुमार के साथ पहुंचीं। अक्षय और समांथा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें दोनों जमकर डांस कर रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि समांथा रुथ प्रभु, अक्षय कुमार के साथ ऊ अंटावा सॉन्ग के अपने सिग्नेचर स्टेप कर रही हैं। खिलाड़ी कुमार भी उनके साथ इस गाने पर डांस कर रहे हैं। अक्षय और समांथा इस गाने पर डांस को खूब इंजॉय कर रहे हैं।
पढ़ें-तमन्ना भाटिया की ‘बबली बाउंसर’ का पोस्टर Out, जल्द रिलीज होगी फिल्म
