पीलीभीत: टैक्स प्रणाली का सारा बोझ आम जनता वहन करेगी!- सांसद वरुण गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत,अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर महंगाई को लेकर अपनी ही सरकार को घेरा। टैक्स प्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए उनकी ओर से ट्वीट किया गया है। बता दें कि 18 जुलाई से तमाम चीजों के दामों पर जीएसटी की मार पड़ने से महंगाई हुई है। जिसे …

पीलीभीत,अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर महंगाई को लेकर अपनी ही सरकार को घेरा। टैक्स प्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए उनकी ओर से ट्वीट किया गया है।

बता दें कि 18 जुलाई से तमाम चीजों के दामों पर जीएसटी की मार पड़ने से महंगाई हुई है। जिसे लेकर सांसद पहले भी ट्वीट कर चुके हैं। अबकी बार उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि दूध, आटा, दाल, चावल आदि जैसी वस्तुओं पर जीएसटी लागू हो चुका है। शराब, पेट्रोल और डीजन आदि पर नहीं। अगर, इस टैक्स प्रणाली का सारा बोझ आम जनता ही वहन करेगी तो इसे लाने का मूल उद्देश्य ही पीछे छूट जाएगा। केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर जीएसटी का एक जनहितकारी प्रारूप तैयार करना होगा।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: सावधान! जान के साथ खिलवाड़ कर रहे टिफिन व्यवसायी

संबंधित समाचार