हरदोई: बुरी नियत से युवक ने महिला को पकड़कर खेत में घसीटा, पति को दी जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पति के लिए तालाब पर खाना लेकर शाम के वक्त जा रही एक महिला को युवक ने बुरी नियत से पकड़कर गन्ने के खेत में घसीटा। महिला के चीखने चिल्लाने पर खेत पर काम कर रहे उसके पति और बच्चे दौड़े और महिला को बमुश्किल बचाया। महिला ने घटना की लिखित तहरीर कोतवाली में …

हरदोई। पति के लिए तालाब पर खाना लेकर शाम के वक्त जा रही एक महिला को युवक ने बुरी नियत से पकड़कर गन्ने के खेत में घसीटा। महिला के चीखने चिल्लाने पर खेत पर काम कर रहे उसके पति और बच्चे दौड़े और महिला को बमुश्किल बचाया। महिला ने घटना की लिखित तहरीर कोतवाली में दी है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैथा गौटिया निवासी उर्मिला पत्नी संतराम के अनुसार उसका पति तालाब पर मछली पालन का काम करता है। 18 जुलाई की शाम 7:30 बजे अपने पति को खाना देने के लिए जा रही थी। रास्ते में कल्लू डॉक्टर के पेड़ के पास गांव के बलराम पुत्र रामप्रकाश आ गया। और पीछे से उर्मिला को पकड़कर गन्ने के खेत में घसीट ने लगा।

बकौल उर्मिला जब वह चीखीऔर चिल्लाई तो उसका पति तालाब से दौड़कर आया और उसे बचाया। उर्मिला के अनुसार उसका पति बैठकर तालाब पर खाना खाने लगा। कुछ देर बाद बलराम, अर्जुन तमंचा और बांका लेकर आए और उसके पति को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे।

उर्मिला के अनुसार वह काफी डर गई और वहां से सीधे महमदपुर में अपनी एक रिश्तेदारी में चली गई । आज कोतवाली पहुंचकर पीड़ित महिला ने प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र देने के बाद पुलिस ने बलराम को हिरासत में लिया है।

पढ़ें-बरेली: युवती को गोलियां मारकर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी ने किया सरेंडर, एसएसपी कार्यालय में तमंचा रखकर बोला- मैंने ही उजाला को मारा

संबंधित समाचार