हल्द्वानी: नगर निगम ने जमीन पर लिया कब्जा, बैंड वाहन हटवाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भोलानाथ गार्डन में सालों से कब्जे में चल रही भूमि पर बुधवार को नगर निगम ने कब्जा ले लिया। जेसीबी से जगह को समतल कराया गया और वहां खड़े वाहनों को हटवाया गया। कब्जा मुक्त कराई गई जगह का क्षेत्रफल करीब पांच बीघा है। निगम की यहां पार्किंग बनाए जाने को लेकर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। भोलानाथ गार्डन में सालों से कब्जे में चल रही भूमि पर बुधवार को नगर निगम ने कब्जा ले लिया। जेसीबी से जगह को समतल कराया गया और वहां खड़े वाहनों को हटवाया गया। कब्जा मुक्त कराई गई जगह का क्षेत्रफल करीब पांच बीघा है। निगम की यहां पार्किंग बनाए जाने को लेकर योजना है।

नगर निगम के कर अधीक्षक (टीएस) महेश पाठक के अनुसार कालाढूंगी रोड पर स्थित इस भूमि पर सालों से सुरेश चंद्रा नाम के व्यक्ति का कब्जा चल रहा था। उन्होंने नगर निगम में फ्री होल्ड के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।

इसे खारिज कर दिया गया है। जिसके बाद इस जगह पर नगर निगम अब अपना कब्जा वापस ले रहा है। भोलानाथ गार्डन की इस भूमि पर दोपहर में जेसीबी से कार्रवाई कराई गई। उस भूमि में खड़े बैंड वाहन व अन्य गाड़ियों को हटवाया गया। टीएस पाठक ने बताया कि जगह को समतल करने के बाद उस पर तारबाड़ कर सुरक्षित किया जाएगा। दोबारा कोई इस भूमि पर कब्जा करता है तो कार्रवाई की जाएगी। पार्किंग को लेकर योजना बन रही है, लेकिन अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

भोलानाथ गार्डन में नजूल भूमि थी। इसको कब्जा मुक्त कराया गया है। जेसीबी से पूरी भूमि समतल की जा रही है। दोबारा कब्जा होने पर कार्रवाई होगी।
-गौरव भसीन, सहायक नगर आयुक्त

 

संबंधित समाचार