बिजनौर: दहेज के लिए पीट-पीटकर विवाहिता की हत्या, पांच पर केस दर्ज
बिजनौर/हीमपुर दीपा, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव गांगू नंगला में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने पीट-पीटकर विवाहिता की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों …
बिजनौर/हीमपुर दीपा, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव गांगू नंगला में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने पीट-पीटकर विवाहिता की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
परिजनों के मुताबिक, गांव गांगू नंगला निवासी साजिद पुत्र साबिर की शादी 10 जुलाई 2016 को जिला अमरोहा में तहसील क्षेत्र नौगांवा सागात के गांव सिकरिया निवासी अकलीम की पुत्री बेबी (27) के साथ हुई थी। शादी में 10 लाख रुपये खर्च किए गए थे। लेकिन, विवाहिता के पति, देवरों सास और बहनोई ने उसे दहेज के लिए उत्पीड़ित किया। मृतका के पिता ने बताया इस संबंध में ससुराल वालों के खिलाफ अमरोहा की अदालत में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा विचाराधीन है।
इसके बाद भी आरोपी दो लाख रुपये की नकदी और बुलेट बाइक न दिए जाने पर उससे बार-बार मारते पीटते थे। इस बीच 2017 में विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। वह अपने मायके रहने लगी। थाने में विवाहिता के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इससे दो वर्ष पूर्व कुछ संभ्रांत लोगों ने फैसला करा कर उसकी पुत्री को फिर ससुराल भेज दिया था। लेकिन, उसे दहेज के लिए फिर प्रताड़ित किया जाने लगा। बुधवार सुबह छह बजे पति साजिद, देवर माजिद, कादिर, बहनोई साकिर और सास केसर जहां ने बेबी की पीट-पीटकर मार डाला।
इसके बाद आरोपियों ने मायके वालों को विवाहिता के चोट लगने की जानकारी दी। मायके वाले ससुराल पहुंचते वह मृत पड़ी थी। पुलिस ने मामले में मृतका के पति साजिद, सास, देवर और ननदोई के विरुद्ध धारा 304 बी 323 498 ए में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि हत्या कैसे और किस चीज से की गई, इसका कारण स्पष्ट मालूम नहीं हो सका है। हालांकि मृतका के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
ये भी पढ़ें:- हल्द्वानी: नगर निगम ने जमीन पर लिया कब्जा, बैंड वाहन हटवाए
