बदायूं: दो मंजिला छत से गिरा युवक, हुई मौत
अमृत विचार, बिल्सी। कोतवाली बिल्सी क्षेत्र में कस्बा के मोहल्ला संख्या 5 की खटीक कॉलोनी निवासी युवक बुधवार को भोर में छत से सड़क पर गिर गया। सिर में चोट लगने की वजह से मौके पर ही युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। कछला स्थित गंगा तट पर अंतिम …
अमृत विचार, बिल्सी। कोतवाली बिल्सी क्षेत्र में कस्बा के मोहल्ला संख्या 5 की खटीक कॉलोनी निवासी युवक बुधवार को भोर में छत से सड़क पर गिर गया। सिर में चोट लगने की वजह से मौके पर ही युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। कछला स्थित गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, मंगलवार को गांव गुधनी में एक होमगार्ड छत से गिरकर घायल हो गया था। निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
खटीक कॉलोनी निवासी नीरज कुमार (35) पुत्र नरेश चंद्र कस्बा की सब्जी मंडी में एक दुकान पर मजदूरी करते थे। नीरज रोज भोर में ही उठकर काम पर चले जाते थे। मंगलवार की रात वह दो मंजिला छत पर जाकर सोए थे। बुधवार को सुबह लगभग 3 बजे उठे और अचानक नीचे जाने लगे। सही से नींद न खुलने की वजह से उनका फिसल गया। वह दो मंजिल छत से सड़क पर आकर गिर गए। नीरज के सिर में गंभीर चोट आईं।
मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सड़क पर तेज आवाज होने के चलते परिजन जाग गए। नीरज कुमार को चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने मौत की पुष्टि कर दी। मौत के बाद परिवार में कोहराम है। बिना पुलिस को सूचना दिए और बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, गांव गुधनी निवासी होमगार्ड धर्मसिंह भी भोर में उठने के दौरान फिसलकर छत से आंगन में गिर गए थे। उनकी कमर में चोट आई थी।
यह भी पढ़ें- बदायूं: बदमाशों के हौसले बुलंद, बाइक सवारों ने छीने महिला के कुंडल
