रामपुर: हॉकी खिलाड़ी सुल्तान खां की सीढ़ियों से गिरकर मौत
रामपुर, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला तालाब निहालुद्दीन खां तलैया निवासी मास्टर शकील अहमद खां के पुत्र प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी की घर की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। दिल्ली के एक अस्पताल में 13 जुलाई से उनका इलाज हो रहा था। बुधवार की शाम उनके पार्थिव शरीर को रामपुर लाया गया और उनके आबाई …
रामपुर, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला तालाब निहालुद्दीन खां तलैया निवासी मास्टर शकील अहमद खां के पुत्र प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी की घर की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। दिल्ली के एक अस्पताल में 13 जुलाई से उनका इलाज हो रहा था। बुधवार की शाम उनके पार्थिव शरीर को रामपुर लाया गया और उनके आबाई कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके घर पर तमाम खिलाड़ियों समेत गणमान्य लोगों का तांता लगा रहा।
हॉकी खिलाड़ी सुल्तान खां ने रजा टैक्सटाइल्स की टीम के अलावा स्टूडेंट हाकी क्लब से अपनी जादुई हॉकी का जलवा बिखेरा। उनके साथी हाकी खिलाड़ी इमरान खां ने बताया कि नैनीताल, लखनऊ, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब समेत देश में होने वाले हॉकी टूर्नामेंट्स में सुल्तान खां की हॉकी का खूब जादू चला। नैनीताल में होने वाली हॉकी प्रतियोगिताओं में सुल्तान खां के गोल से ही रामपुर की टीम फाइनल जीती।
अजब संयोग रहता कि नैनीताल हॉकी टूर्नामेंट के दौरान आखिरी मिनटों में सुल्तान खां के गोल से टीम जीत जाती थी। सुल्तान खां ने अपने भरे पुरे परिवार में एक बेटे अनस और पत्नी को छोड़ा है। इस मौके पर पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, मुतीउर रहमान बब्लू, धर्मेंद्र गुप्ता, नोमान खां, जकीउर रहमान खां उर्फ राजू खां, मामून खां, जावेद खां, काशिफ खां, महफूज उर रहमान खां समेत काफी लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- रामपुर : आजम खां यूथ ब्रिगेड के नाम से ट्विटर पर फेक आईडी बनाकर दी धमकी
