अमरोहा: दो पक्षों में लाठी-डंडे चलने के बाद पुलिस टीम पर पथराव, चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसके बाद दोनों से घरों की छतों से पथराव किया। घर में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस पर उपद्रवियों ने पथराव किया। इसके बाद सीओ समेत पांच …

अमरोहा, अमृत विचार। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसके बाद दोनों से घरों की छतों से पथराव किया। घर में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस पर उपद्रवियों ने पथराव किया। इसके बाद सीओ समेत पांच थानों की पुलिस गांव पहुंची और हालात संभाले। पुलिस ने चार बवालियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है।

बुधवार को नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा गांव में यह घटना हुई। मंगलवार को अनवार के बेटे अकील की शादी गांव में ही युवती के साथ हुई थी। इस दौरान गांव के दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद गांव के लोगों ने मामले को शांत करा दिया। बुधवार दोपहर दोनों पक्षों में फिर हिंसा भड़क गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष लाठी डंडे निकालकर ले आए और जमकर मारपीट की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया।

छतों से पथराव करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलते ही नौगांवा सादात पुलिस मौके पर पहुंच गई। जैसे ही पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। मौके पर सीओ सिटी विजय राणा समेत पांच थाना मंडी धनौरा, रजबपुर, अमरोहा नगर और देहात पुलिस ने हालात संभाले। सीओ सिटी विजय राणा ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट व पथराव हुआ है। मौके से चार बवालियों को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो के आधार पर बवाल करने वाले गिरफ्तार किए जाएंगे। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।

ये भी पढ़ें:- सहारनपुर : 15 सितंबर तक लागू हुई धारा 144 लागू, नहीं कर सकेंगे यह काम

संबंधित समाचार