सुल्तानपुर : बॉलीवुड लेखक पर हुई गुंडा एक्ट की कार्रवाई, सीएम योगी से हो चुके हैं सम्मानित
सुल्तानपुर, अमृत विचार। बॉलिवुड में अपने लेखन से जोरदार शुरूआत करने वाले रितेश रजवाड़ा पर चांदा थाने की पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन के न्यायालय से रितेश को पेश होने के लिए नोटिस जारी की गयी है। जिसकी अग्रिम 23 जुलाई है। पुलिस की इस कार्रवाई पर अब …
सुल्तानपुर, अमृत विचार। बॉलिवुड में अपने लेखन से जोरदार शुरूआत करने वाले रितेश रजवाड़ा पर चांदा थाने की पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन के न्यायालय से रितेश को पेश होने के लिए नोटिस जारी की गयी है। जिसकी अग्रिम 23 जुलाई है। पुलिस की इस कार्रवाई पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने कार्रवाई से अन्नभिज्ञता जतायी एनएसयूआई से जुड़े थे। 2012 में बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर उन्होंने स्थानीय स्तर पर संगठन के माध्यम से एक आंदोलन चलाया था। आरोप है कि लगभग एक महीने तक चले इस आंदोलन के कारण वे स्थानीय विधायक और प्रशासन के निशाने पर आ गए। आंदोलन को दबाने के लिए उस समय पुलिस ने उनके ऊपर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी।
इस सम्बन्ध में रितेश नेे दूरभाष पर बताया कि 2012 से अब तब उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। सपा सरकार में पुलिस के माध्यम से उनके आंदोलन को दबाने के लिए यह कार्रवाई की गयी थी। उन्होंने कहा कि यदि छात्र नौजवानों के हक में आवाज उठाना गुंडई है तो मैं गुंडा हूूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर पुलिस की इस कार्रवाई से अवगत कराने की बात कही। गौरतलब है कि अभी हाल में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रितेश व ‘मेजर’ फिल्म की टीम से मुलाकात की थी और उन्हें सम्मानित किया था। जिले के सभागार में डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने जिले की प्रतिभा के रूप में रितेश को सम्मानित किया था।
यह भी पढ़ें –लखनऊ : मौलाना कल्बे जव्वाद ने सीएम से की मुलाकात, इस तरह से निकाला जाएगा जुलूस
