हरदोई: धक्के मार कर बहू को घर से निकाला ! पुलिस ने दर्ज किया मामला
हरदोई। दहेज़ में सोने की ज़ंजीर की मांग पूरी न होने से तमतमाए पति और सास-ससुर ने बहू को पहले मारा-पीटा, उसके बाद उसे धक्के मार कर घर से बे-घर कर दिया। ससुराल वालों की इस हरकत पर कोतवाली शहर में धारा 498-ए/323/3/4 दहेज़ प्रतिबंध अधिनियम 1961 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू …
हरदोई। दहेज़ में सोने की ज़ंजीर की मांग पूरी न होने से तमतमाए पति और सास-ससुर ने बहू को पहले मारा-पीटा, उसके बाद उसे धक्के मार कर घर से बे-घर कर दिया। ससुराल वालों की इस हरकत पर कोतवाली शहर में धारा 498-ए/323/3/4 दहेज़ प्रतिबंध अधिनियम 1961 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
बताते हैं कि कोतवाली शहर के भिखारीपुरवा मजरा भदैचा की आरती पत्नी धर्मेन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी 13 जुलाई 2016 को धर्मेन्द्र पुत्र रामस्वरूप के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब ठीक-ठाक रहा,उसके बाद पति धर्मेन्द्र के अलावा ससुर रामस्वरूप और सास नन्ही देवी दहेज़ में सोने की ज़ंजीर की मांग करते हुए उसे कम दहेज़ के ताने मारते हुए गाली-गलौज करने लगी। इतना ही नहीं धमकी तक दी जाने लगीं। उसने बताया है कि इसी बीच वह रोज़ की तरह घरेलू काम-काज निपटा रही थी,तभी पति दहेज़ की मांग को लेकर धर्मेन्द्र उस पर हमलावर हो गया।
सास नन्ही देवी और ससुर रामस्वरूप ने धर्मेन्द्र की हां में हां मिलाते हुए मार-पीट शुरू कर दी। बात यहीं पर खत्म नहीं हुई,पति व सास-ससुर ने उसे धक्के मार कर घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही पलट कर वापस लौटने पर जान से मार डालने की धमकी तक दे डाली। पुलिस ने आरती की तहरीर पर पति के अलावा सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
पढ़ें-साइबर अपराध
