अयोध्या: मनाया गया नेशनल एनेस्थीसिया एंड ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन डे, दिया गया यह संदेश
अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नेशनल एनेस्थीसिया एंड ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन डे का आयोजन हुआ। केंद्र अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी सर्जरी में टेक्निशियन का बहुत ही महत्वपूर्ण रोल होता है। यह दिवस मनाने के पीछे उनके योगदान को याद करना है। समय के साथ इनके स्किल को बेहतर करने की …
अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नेशनल एनेस्थीसिया एंड ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन डे का आयोजन हुआ। केंद्र अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी सर्जरी में टेक्निशियन का बहुत ही महत्वपूर्ण रोल होता है। यह दिवस मनाने के पीछे उनके योगदान को याद करना है। समय के साथ इनके स्किल को बेहतर करने की जरूर है।
उन्होंने कहा कि नई-नई तकनीक से जहां एक तरफ बीमारी जल्दी डायग्नोस हो जाती है। वहीं इससे मरीज को समय पर बेहतर इलाज मिल जाता है। इस खास दिवस को केक काटकर कर मनाया गया। ओटी टेक्निशियन राहुल यादव ने कहा कि टेक्नीशियन का रोल सिर्फ ऑपरेशन थियेटर या आईसीयू में ही नहीं है, बल्कि इमरजेंसी डिपार्टमेंट और एंबुलेंस सर्विस में भी अहम है। डॉ. एसके मौर्या, डॉ. अनुराग, डॉ. अलंकृता, डॉ. अशोक वर्मा, चीफ फार्मासिस्ट विजयपाल, ओटी टेक्निशियन राहुल कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी देव प्रकाश वर्मा, स्टाफ नर्स ललिता व स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
पढ़ें-महिला अविवाहित है, केवल इसलिए गर्भपात से इनकार नहीं किया जा सकता : SC
