बरेली: कीचड़ से होकर गुजर रहे स्कूली बच्चे, परमिशन मिलने के बाद भी नहीं पड़ा रोड
बरेली, अमृत विचार। गंदगी और कीचड़ से पटी सड़क से सैदपुर हाकिंग में पढ़ने वाले बच्चे स्कूल जाते हैं। काफी समय पहले रोड बनने की परमीशन मिल गई है लेकिन आज तक यह रोड बनकर तैयार नहीं हुई है। जिसको लेकर क्षेत्र के पार्षद ने महापौर से शिकायत की है। इज्जतनगर के सैपुर हांकिन्स प्राइमरी …
बरेली, अमृत विचार। गंदगी और कीचड़ से पटी सड़क से सैदपुर हाकिंग में पढ़ने वाले बच्चे स्कूल जाते हैं। काफी समय पहले रोड बनने की परमीशन मिल गई है लेकिन आज तक यह रोड बनकर तैयार नहीं हुई है। जिसको लेकर क्षेत्र के पार्षद ने महापौर से शिकायत की है।
इज्जतनगर के सैपुर हांकिन्स प्राइमरी पाठशाल से लेकर नर्सरी मोड़ तक सड़क की हालत बद से बदतर है। वार्ड 55 के पार्षद दीपक सक्सेना ने बताया कि काफी समय पहले सड़क सुधार का टैंडर स्वीकृत हो चुका है, लेकिन आज तक निर्माण कार्य के नाम पर ठेकेदार द्वारा दो-तीन ट्रॉली मलबा डालकर कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया। स्कूल का मुख्य मार्ग होने के कारण कई बार बच्चे और राहगीर कीचड़ में गिरकर चोटिल होते रहते हैं।
कावड़ यात्रा का है मुख्य मार्ग
सैदपुर हाकिंग के इस मुख्य मार्ग से कावड़ यात्रा भी होकर गुजरती है। ऐसी स्थिति में कावड़ समिति द्वारा पार्षद को अवगत कराया गया। समिति ने तत्काल सड़क को सही कराने का अनुरोध किया। इस मामले में पार्षद ने नगर आयुक्त को अवगत कराते हुए मार्ग को तत्काल सही कराने का अनुरोध किया है।
यह भी पढ़ें- बरेली: हैवानियत की हद पार, गूंगी-बहरी महिला से दुष्कर्म, पिता ने लगाई SSP से न्याय की गुहार
