बलिया: निपुण भारत अभ‍ियान त्रिस्तरीय टास्क फोर्स करेगी 3.34 लाख बच्चों की निगरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। उत्तर प्रदेश में निपुण भारत अभ‍ियान के तहत डीएम व खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में टीमें गठित की जानी है। प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले जिले के 3.34 लाख छात्र-छात्राओं की निगरानी तीन स्तरीय टास्क फोर्स करेगी। निपुण भारत योजना से कक्षा एक से तीन तक के बच्चों की भाषा व गणित विषय …

बलिया। उत्तर प्रदेश में निपुण भारत अभ‍ियान के तहत डीएम व खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में टीमें गठित की जानी है। प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले जिले के 3.34 लाख छात्र-छात्राओं की निगरानी तीन स्तरीय टास्क फोर्स करेगी। निपुण भारत योजना से कक्षा एक से तीन तक के बच्चों की भाषा व गणित विषय की नींव मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास जारी है।

प्राथमिक शिक्षकों को इस मिशन के जर‍िए प्रशिक्षित क‍िया जाएगा। सरकार प्रदेश में बेस‍िक शिक्षा व्‍यवस्‍था में सुधार लाने के ल‍िए प्रयासरत है। जिला स्तर पर डीएम व ब्लाकों में खंड शिक्षा अधिकारियों की अध्यक्षता में टीमें गठित की जानी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2026-27 तक प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की साक्षरता व संख्या ज्ञान कराने के लिए राष्ट्रीय मूलभूत साक्षरता व संख्या ज्ञान मिशन यानी निपुण भारत शुरू किया है।

पिछले माह की शासनादेश जारी किया गया था। जिले में 2249 परिषदीय विद्यालय हैं, जिसमें 3.34 लाख बच्चे पढ़ते हैं। निपुण भारत योजना के तहत टास्क फोर्स गठित की जानी है। जिला और ब्लाक दोनों स्तर की टीमें विद्यार्थियों की निगरानी करेगी, इससे शैक्षणिक माहौल में व्यापक बदलाव आएगा। – मनिराम सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ :  इस तरह से स्पेशल टास्क फोर्स की गिरफ्तर में आया डकैत, 50 हजार रुपये का था इनाम… जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार