पाकिस्तान से मिली सिद्धू मूसेवाला के पिता को जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी पाकिस्तान से सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता को मिली है। पुलिस को इस धमकी की जानकारी दे दी गई है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी मिली है। पोस्ट में …

नई दिल्ली। सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी पाकिस्तान से सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता को मिली है। पुलिस को इस धमकी की जानकारी दे दी गई है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी मिली है। पोस्ट में लिखा है- ‘अगला नंबर बापू का’। हालांकि इस मामले में पंजाब पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

खबर के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला के पिता को पाकिस्तान के नंबरों से धमकी भरे कॉल और मैसेज भी आ रहे हैं। परिवार के सदस्य ने बताया कि पाकिस्तानी नंबर और और इंस्टा ग्राम पर लगातार धमकाया जा रहा है कि अब अगला नंबर आपका होगा लेकिन सिद्धू के पिता का कहना है कि वह अपने बेटे के कातिलों को सजा दिला कर ही रहेंगे। जब तक मेरे बेटे के कातिल सलाखों के पीछे नहीं चले जाते उन्हें राहत की सांस नहीं मिलेगी।

अभी के लिए इस पूरे मामले में पाकिस्तानी एंगल आना बड़ी बात है। पहले की जो भी जांच हुई है, उसमें सिर्फ गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई तक केस को सीमित रखा गया है। लेकिन अब पाकिस्तान से अगर सिद्धू मूसेवाला के पिता को जान से मारने की धमकी मिलने इस केस को नए मोड़ में ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़े – भाजपा की कैद से मुक्त होकर 2024 में जनता की सरकार लायें : ममता 

संबंधित समाचार