रामपुर: सांसद ने ट्रामा सेंटर खुलवाए जाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को दिया पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया को पत्र सौंपकर रामपुर में ट्रामा सेंटर खुलवाए जाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि नेशनल हाइवे पर सड़क हादसों में घायल सैकड़ों घायलों की जान बच सकती है। लोग रामपुर होते हुए ही उत्तराखंड, लखनऊ और …

रामपुर, अमृत विचार। सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया को पत्र सौंपकर रामपुर में ट्रामा सेंटर खुलवाए जाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि नेशनल हाइवे पर सड़क हादसों में घायल सैकड़ों घायलों की जान बच सकती है। लोग रामपुर होते हुए ही उत्तराखंड, लखनऊ और बरेली की ओर आते-जाते हैं।

  • नेशनल हाइवे पर सड़क हादसों में घायल सैकड़ों की घायलों की बच सकती है जान
  • उत्तराखंड, लखनऊ बरेली की ओर जाने वाले वाहन रामपुर होकर ही होते हैं पास

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती जा रही दुर्घटनाओं से लोकसभा सांसद घनश्याम सिंह लोधी चिंतित हैं। उन्होंने संसद सत्र के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया से मरीजों के इलाज के लिए रामपुर में ट्रामा सेंटर खुलवाए जाने के लिए मांग की है। सांसद ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि दिल्ली से लखनऊ और नैनीताल, उत्तराखंड को जाने वाले नेशनल हाइवे रामपुर से होकर गुजरते हैं। नेशनल हाइवे पर प्रति वर्ष सैकड़ों लोगों की समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण मृत्यु हो जाती है।

यदि हाइवे पर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रामपुर जिला मुख्यालय पर ट्रामा सेंटर बनवा दिया जायेगा, तो घायलों की जिंदगी बच सकती है। सांसद ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि दिल्ली से बरेली तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोई भी ट्रामा सेंटर नहीं है। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं उत्तराखंड का केंद्र बिंदु रामपुर ही है और रामपुर के जिला अस्पताल में भी गंभीर मरीजों की कोई सुविधा नहीं है। इसलिए रामपुर में ट्रामा सेंटर खुलवाया जाना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें:- आजमगढ़: फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी कर रहे शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, STF की जांच में पाए गये दोषी

संबंधित समाचार