गोरखपुर : बदहाल हैं यूपी रोडवेज की बसें, बारिश में छतरी लगाकर बैठने को मजबूर होते हैं यात्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार । बारिश में यूपी रोडवेज की बस में अगर आप छतरी लगाकर नहीं बैठे हैं तो भीगना तय है। इस तरह का एक वीडियो वायरल हुआ है। बड़हलगंज- गोपालपुर से गोरखपुर जाने वाली परिवहन निगम की बस (UP.53 AT 4101 राप्ती नगर डिपो) का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा …

गोरखपुर, अमृत विचार । बारिश में यूपी रोडवेज की बस में अगर आप छतरी लगाकर नहीं बैठे हैं तो भीगना तय है। इस तरह का एक वीडियो वायरल हुआ है। बड़हलगंज- गोपालपुर से गोरखपुर जाने वाली परिवहन निगम की बस (UP.53 AT 4101 राप्ती नगर डिपो) का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां बस में बैठे यात्री बारिश होने के बाद छतरी लगाने को मजबूर हैं। बस में बैठे यात्री बस की छत से टपक रहे पानी से बचने के लिए खुद को बचाने का प्रयास कर रहे हैं और छाता निकाल कर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि बारिस का मौसम होने के बावजूद यूपी रोडवेज बसें पूरी तरह से खस्ताहाल हैं। इन बसों में बारिश के दौरान खिड़कियों के टूटे शीशे से ही नहीं, छत से भी बारिश की बौछार आ रही है। हालत यह है कि गोरखपुर की रोडवेज बस में गुरुवार सुबह हुई बारिश में छत से पानी टपकने से नाराज महिला यात्रियो ने हंगामा कर दिया।

बस में यात्रा करने वाली एक यात्री ने बताया कि रास्ते में तेज बारिश होने लगी। पहले टूटी खिड़कियों से पानी की बौछार बस के अंदर आने लगी। इसके बाद छत से पानी गिरने लगा। लग रहा था कि खुले आसमान के नीचे बैठे हैं। कुछ महिलाओं ने छाता लगाकर यात्रा करने का वीडियो बनाया और परिवहन निगम के अधिकारियों को भी भेजा।यात्रियों ने हंगामा मचाते हुए बस के ड्राइवर और कंडेक्टर से शिकायत की तो उन्होंने अपनी ड्यूटी की मजबूरी बताते हुए हाथ खड़े कर दिये। कंडक्टर का कहना था कि बस के जर्जर होने की शिकायत कई बार की जा चुकी है।

इस सम्बंध में गोरखपुर के रीजनल मैनेजर पीके तिवारी ने कहा कि ऐसी बसों का संचालन करने पर रोक है। इसे तत्काल बंद कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें –गोरखपुर: सरकारी एंबुलेंस का करेंगे इस्तेमाल तो मिलेगी ग्रीन कॉरीडोर की सुविधा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात