लखनऊ : कई और अधिकारियों पर गिर सकती है गाज, पीडब्ल्यूडी तबादला धांधली में पी. गुरुप्रसाद करेंगे जांच
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी सरकार के लिए आफत का सबब बने पीडब्ल्यूडी तबादला धांधली में कई और अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार शासन स्तर पर अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता, मुख्य अभियंता के तबादले में की गई ग़ड़बड़ियों की गहन समीक्षा किए जाने की खबर है। दूसरी तरफ शासन ने निलंबित …
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी सरकार के लिए आफत का सबब बने पीडब्ल्यूडी तबादला धांधली में कई और अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार शासन स्तर पर अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता, मुख्य अभियंता के तबादले में की गई ग़ड़बड़ियों की गहन समीक्षा किए जाने की खबर है। दूसरी तरफ शासन ने निलंबित किए गए विभागाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों पर लगे आरोपों की जांच के लिए उ.प्र. पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक पी. गुरुप्रसाद को जांच अधिकारी बनाया गया है।
गौरतलब है कि शासन ने अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता, मुख्य अभियंता (सिविल) संवर्ग में किए गए तबादले में जो तबादले नीति विरुद्ध नहीं किए गए हैं अथवा जो तबादले जरूरी नहीं थे, उनका विवरण बुधवार को विभाग से तलब किया था। इसके साथ ही इन तीनों पदों पर की रिक्तियों का विवरण भी मांगा गया है।
जांच टीम द्वारा बड़ी तादाद में मुख्यालय से कार्मिकों के संबद्ध होने पर जो सवाल खड़े किए थे उसे ध्यान में रखते हुए पिछले एक साल में मुख्यालय में स्वीकृत पदों से अधिक संबद्ध कार्मिकों को फील्ड में तैनात किए जाने का प्रस्ताव भी मांगा था। मिली जानकारी के मुताबिक शासन द्वारा मांगी गई समस्त जानकारियां विभाग ने दे दी है। इनके अध्ययन के बाद कुछ अन्य पर भी गाज गिरने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
यह भी पढ़ें –गोंडा: महज शो पीस हैं 4.5 करोड़ की जांच मशीनें, हर रोज हजारों मरीज होते हैं मायूस
