नैनीताल: बोले डीएम – अफसर पहले कार्यालय फिर क्षेत्र को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। जिला प्रशासन सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त हो गया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन व इस्तेमाल पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने गुरुवार को राज्य अतिथि गृह सभागार में सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों के नियंत्रण को लेकर बैठक की। …

नैनीताल, अमृत विचार। जिला प्रशासन सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त हो गया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन व इस्तेमाल पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए।

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने गुरुवार को राज्य अतिथि गृह सभागार में सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों के नियंत्रण को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सर्वप्रथम अपने कार्यालयों को प्लास्टिक मुक्त बनाएं फिर जनता को जागरूक करने के लिए अभियान चलाएं। बीडीओ, एसडीएम, डीपीआरओ गांव-गांव जाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान के बारे में लोगों को जानकारी दें। डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि जिले में प्लास्टिक उत्पादन करने वाले उद्योगों का प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में पंजीयन करना अनिवार्य है। यदि उद्योगों का पंजीयन नहीं है तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

उन्होंने जिले के सभी निकायों के अधिकारियों, एसडीएम को लगातार चेकिंग करने और दुकान के आगे सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही साप्ताहिक व हाट बाजारों में भी सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाए। उन्होंने कहा कि बीडीओ व डीपीआरओ ग्राम स्तर पर ठोस, तरल अपशिष्टों का निस्तारण हो रहा है या नहीं इसकी रिपोर्ट ग्राम प्रधान व वार्ड मेंबर्स को दे। वहीं नगर आयुक्त मंडी में आने वाले सभी वाणिज्यिक वाहनों में चेकिंग के लिए मंडी सचिव को पत्र लिखें। इसके अलावा जिला उद्योग के महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि वह उद्योगों को पैकेजिंग में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई करें। वहीं मल्टीनेशनल कंपनियों की निर्मित सामग्री में प्लास्टिक पैकिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए कार्रवाई करें।

झील क्षेत्र में सफाई की हो निगरानी

डीएम गर्ब्याल ने नैनीताल नगरपालिका ईओ अशोक कुमार को झील क्षेत्र में सफाई की निगरानी के लिए वार्ड मेंबर्स के साथ कमेटी गठित करने के निर्देश दिए।  एडीएम को स्थलीय निरीक्षण के लिए अधिकारियों की तैनाती करने को कहा। वहीं भटेलिया, मुक्तेश्वर, धानाचूली आदि में होटलों से निकलने वाले कूड़े का आंकलन करते हुए यूजर चार्ज लगाने के भी निर्देश दिए।

संबंधित समाचार