Italian Prime Minister Regins: इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी ने दिया इस्तीफा
रोम। इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी ने गुरुवार को राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेल्ला को अपना इस्तीफा सौंप दिया। प्रधानमंत्री का इस्तीफा उनकी गठबंधन सरकार में तीन प्रमुख दलों के शक्तिशाली पांच-स्टार आंदोलन, केंद्र-दक्षिणपंथी फोर्ज़ा इटालिया और धुर दक्षिणपंथी लीग द्वारा बुधवार को सरकार में विश्वास मत का बहिष्कार करने के बाद आया है। उनके रिजाइन की …
रोम। इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी ने गुरुवार को राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेल्ला को अपना इस्तीफा सौंप दिया। प्रधानमंत्री का इस्तीफा उनकी गठबंधन सरकार में तीन प्रमुख दलों के शक्तिशाली पांच-स्टार आंदोलन, केंद्र-दक्षिणपंथी फोर्ज़ा इटालिया और धुर दक्षिणपंथी लीग द्वारा बुधवार को सरकार में विश्वास मत का बहिष्कार करने के बाद आया है। उनके रिजाइन की पुष्टि करते हुए मैत्तरेला के कार्यालय ने बताया कि ‘राष्ट्रपति ने मारियो द्रागी के इस्तीफे पर संज्ञान लिया गया। फिलहाल द्रागी सरकार कार्यवाहक सरकार के तौर पर काम करेगी’।
बता दें कि दरअसल फोरजा इटैलिया, लीग और पॉपुलिस्ट 5 स्टार मूवमेंट ने सीनेट में विश्वास प्रस्ताव का बहिष्कार किया। जिससे यह एक स्पष्ट संकेत सामने आ रहा था कि द्राघी की 17 महीने की सरकार के साथ वह आगे नहीं बढ़ना चाहते हैं। वही इसी के साथ अपना इस्तीफा सौंपते हुए द्राघी ने कहा कि ‘इस समय में साथ काम करने के लिए आप सभी का शुक्रिया.’ ऐसे में लोगों ने भी उनका तालियां बजाकर शुक्रिया अदा किया।
बात यदि देश के मौजूदा हालातों की करें तो इटली इस समय महंगाई और बिजली के बढ़ते दामों से गुजर रहा है। दरअसल यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग और यूरोपीय संघ से 200 बिलियन यूरो का रिकवरी फंड भी अटका हुआ है। ऐसे में देश इटली के प्रमुख समाचार पत्र ने लिखा ‘शेम’। जबकि किसी ने इटली के साथ धोखा होने की बात कही है।बताया जा रहा है कि अब ऐसे में अब एक बार फिर से देश में चुनाव होंगे। वही द्राघी अगला पीएम चुने जाने तक पद पर बने रहेंगे।
ये भी पढ़ें:- राष्ट्रपति चुनाव में जीतीं द्रौपदी मुर्मू, तीसरे राउंड की काउंटिंग में ही यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया
