लखनऊ : द्रौपदी मुर्मू की जीत पर राजधानी में मना जश्न, नगाड़ों की धुन पर झूमे कार्यकर्ता
लखनऊ, अमृत विचार । राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत पर राजधानी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े की धुन पर नृत्य करते हुए जश्न मनाया। इस दौरान नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का चित्र लेकर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां भी बांटी। कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की। गुरुवार …
लखनऊ, अमृत विचार । राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत पर राजधानी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े की धुन पर नृत्य करते हुए जश्न मनाया। इस दौरान नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का चित्र लेकर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां भी बांटी। कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की।
गुरुवार की शाम जैसे ही राष्ट्रपति पद के लिए राजग प्रत्याशी द्रौपदी के निर्वाचन की घोषणा हुई तो काफी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा के कैसरबाग स्थित महानगर कार्यालय पर एकत्रित हो गए। इस मौके राष्ट्रपति मुर्मू की चित्र के साथ विजय यात्रा निकाली गई और मिष्ठान वितरण किया गया। ढोल नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने भांगड़ा भी किया।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, राम अवतार कनौजिया, सुनील यादव, अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, हेमंत दयाल, अमोद कुमार मौजूद रहे। वहीं, पुराने लखनऊ में भाजपा नेता प्रवीण गर्ग और दिलीप साहू के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कैंट विधानसभा में पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया । इस मौके पर राजधानी नगर सहकारी बैंक के चेयरमैन मान सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अध्यक्ष सचिन वैश्य, वीरेंद्र सिंह,सुमित शुक्ला, अनिल कुमार बाबा आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार विधायक डा. नीरज बोरा के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
यह भी पढ़ें –बरेली: सड़कों की प्रगति कम होने पर मंडलायुक्त हुईं नाराज, अफसरों को दिए निर्देश
