बरेली: नेशनल हाईवे पर हो हादसा तो नहीं उठेगा इमरजेंसी नंबर, मदद मिलने में हो सकती है देर
बरेली, अमृत विचार। अगर आप बड़ा बाईपास से होते हुए मुरादाबाद जा या आ रहे हैं तो सावधानी से वाहन को चलाएं। यहां कोई हादसा होने पर हाईवे पर लिखा इमरजेंसी नंबर बंद आ सकता है और आपको मदद मिलने में देर भी हो सकती है। यह सच तब सामने आया जब एनएचएआई के एक अफसर एसपी …
बरेली, अमृत विचार। अगर आप बड़ा बाईपास से होते हुए मुरादाबाद जा या आ रहे हैं तो सावधानी से वाहन को चलाएं। यहां कोई हादसा होने पर हाईवे पर लिखा इमरजेंसी नंबर बंद आ सकता है और आपको मदद मिलने में देर भी हो सकती है। यह सच तब सामने आया जब एनएचएआई के एक अफसर एसपी ट्रैफिक से मिलने पहुंचे और उन्होंने अपनी टीम के अलर्ट रहने की बात कहते हुए सभी नंबरों के चलने की बात कहीं, लेकिन जब एसपी ट्रैफिक ने उनके दिए नंबर पर फोन किया तो वह स्विच ऑफ बताने लगा।
दरअसल, गुरुवार दोपहर में एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसी बीच वहां पर एनएचएआई के एक अफसर पहुंच गए। उन्होंने एसपी ट्रैफिक को बताया कि उनके पास कई टीमे हैं जो हादसे के समय लोगों की मदद करती हैं। हाईवे पर लिखे मोबाइल नंबर पर फोन करने पर तुरंत पीड़ित को सुविधा दिलाई जाती है। इसके बाद जब एसपी ट्रैफिक ने उनसे इमरजेंसी नंबर पूछा तो उन्हें भी उस नंबर की जानकारी नहीं थी।
अफसर ने किसी से पूछकर एसपी ट्रैफिक को 8392888999 बताया। एसपी ट्रैफिक ने जब उस नंबर पर फोन किया तो वह नंबर बंद आया। यह देखकर अफसर सन्न रह गए। एसपी ट्रैफिक ने उन्हें बताया कि इमरजेंसी नंबर का बंद आना गलत है। लिहाजा उसे खुलवाया जाए वरना नए नंबर को वहां पर फ्लैस कराया जाए।
कांवड़ लाने वालों को नहीं होगी परेशानी
एनएचएआई के अफसर ने एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह को बताया कि उन्होंने इस बार कांवड़ यात्रियों के लिए बीमार होने और हादसा होने पर एक एम्बुलेंस, नर्सिंग स्टाफ और डाक्टर के पैनल की व्यवस्था की है। 24 घंटे उनकी टीम कांवड़ियों की मदद के लिए तैयार रहेगी। यह व्यवस्था मुरादाबाद के पकवाड़ा से इनवर्टिस तिराहे तक दी जाएगी।
एनएचएआई कांवड़ियों के लिए एक एम्बुलेंस के साथ-साथ डाक्टर और नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था शुरू कर रहा है। यह सेवा 24 घंटे लागू रहेगी।-राम मोहन सिंह, एसपी ट्रैफिक
ये भी पढ़ें- बरेली: मंडलायुक्त ने कोहाड़ापीर पुलिस चौकी के पास पुल के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
