उन्नाव: स्कूल जा रहे छात्र की मौत पर हंगामा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
उन्नाव। साइकिल से स्कूल पढ़ने जा रहे एक छात्र तेज रफ्तार ट्रक ने रोड क्रास करते वक्त कुचल दिया । एक्सीडेंट होते ही मौजूद स्थानीय दुकानदारों ने ट्रक रोक लिया । घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मार्ग को जाम कर दिया । ग्रामीण घंटों मार्ग जाम कर हंगामा …
उन्नाव। साइकिल से स्कूल पढ़ने जा रहे एक छात्र तेज रफ्तार ट्रक ने रोड क्रास करते वक्त कुचल दिया । एक्सीडेंट होते ही मौजूद स्थानीय दुकानदारों ने ट्रक रोक लिया । घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मार्ग को जाम कर दिया । ग्रामीण घंटों मार्ग जाम कर हंगामा काटते रहे । वहीं हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया बुझाया जाम खुलवाया है । पुलिस ने छात्र के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
स्कूल में कक्षा एक का छात्र था
घटना है पुरवा कोतवाली क्षेत्र के भगत खेड़ा गांव के रहने वाले राजेंद्र कुमार का 6 वर्षीय बेटा राजू गांव के पास में ही स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा एक का छात्र था, आज सुबह राजू अपनी साइकिल से पढ़ने के लिए स्कूल जा रहा था, इसी दौरान ऋषि कुल विद्यालय के पास रोड क्रॉस करते समय पुरवा सोहरामऊ मार्ग से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने छात्र को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । एक्सीडेंट होते ही मौजूद आसपास के लोगों ने मार्ग जाम कर ट्रक को रोक लिया । छात्र की शिनाख्त होते ही सूचना परिजनों को दी गई तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुरवा सोहरामऊ मार्ग को जाम कर दिया ।
परिजन कई मांगों को लेकर हंगामा करते रहे। हादसे की जानकारी पुलिस को हुई मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने । जिसके बाद एसडीएम पुरवा अजीत जायसवाल भी मौके पर पहुंचे और परिजनों की मांगों को लेकर आश्वासन दिया है । जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम किए मार्ग को खोला है । सीओ पुरवा विक्रमाजीत सिंह ने बताया की परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा । जाम खुलवाकर विधिक कार्रवाई की जा रही है, वहीं ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है ।
पढ़ें-मुरादाबाद : अनूठे और अद्भुत रिश्ते को भूलकर फैशन परस्त हुई खाकी
