संभल : वसूली में पिछड़े दो अमीनों को लगी फटकार, तहसीलदार ने एक का कराया बस्ता जमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। सदर तहसील में अलग अलग मदों में जारी हुईं आरसी के सापेक्ष वसूली कम मिलने पर तहसीलदार ने संग्रह अमीनों को फटकार लगाई। तहसीलदार ने अमीनों को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए और अमीनों को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए एक का बस्ता जमा करने के निर्देश दिए। गुरुवार को सदर …

संभल, अमृत विचार। सदर तहसील में अलग अलग मदों में जारी हुईं आरसी के सापेक्ष वसूली कम मिलने पर तहसीलदार ने संग्रह अमीनों को फटकार लगाई। तहसीलदार ने अमीनों को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए और अमीनों को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए एक का बस्ता जमा करने के निर्देश दिए।

गुरुवार को सदर तहसील सभागार में तहसीलदार मनोज कुमार ने अमीनों के साथ क्षेत्र वार वसूली को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की। इसमें शामिल वसूली में पिछड़े अमीनों को जमकर फटकार लगाई और वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने कहा कि पिछले माह चार करोड़ नब्बे हजार रुपये की वसूली की गई थी। जुलाई में अब तक सवा दो करोड़ की ही वसूली हो पाई है, जबकि सारा माह गुजरने वाला है।

तहसीलदार ने अमीनों को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर वसूली में तेजी नहीं आई तो कार्रवाई की जाएगी। अमीनों को मोटर और टैक्स के मदों में वसूली पर ज्यादा ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि बिजली विभाग की वसूली के बाद राजस्व परिषद की ऑनलाइन वेबसाइट पर फीडिंग कराई जाए ताकि वहां प्रदर्शित हो रहीं आरसी में कमी आ सके। वसूली में पिछड़े दो अमीनों को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए एक अमीन का बस्ता जमा कराने के निर्देश दिए।

एकमुश्त कर समाधान योजना का लाभ उठाएं बकायेदार
संभल। परिवहन निगम के बकायेदारों पर वसूली को लेकर बीते दिनों प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री और प्रमुख सचिव ने वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वसूली को असंतोष जनक बताया। संभल जिले में वसूली को लेकर काफी नाराजगी जताई। जिससे संभल परिवहन विभाग के कार्यालय पहुंचे आरटीओ मुरादाबाद ने बकायेदारों की बैठक की। इसमें ट्रक, बस यूनियन और जनपद के फाइनेंसरों से बकाया जमा करने को लेकर संवाद किया। उन्होंने कहा आरसी जारी होने के बाद वाहन स्वामी एकमुश्त कर समाधान योजना का लाभ दिया जाएगा।

गुरुवार को मुरादाबाद संभागीय परिवहन निगम कार्यालय से आरटीओ भीमसेन सिंह संभल कार्यालय पहुंचे और एआरटीओ परवेज कुमार सरोज और एआरटीओ प्रवर्तन दल अम्बरीश कुमार से एकमुश्त कर समाधान योजना के अंतर्गत पर्याप्त वसूली न होने पर नाराजगी जताई। उसी वक्त जनपद में सभी सक्रिय बस यूनियन, ट्रक यूनियन और फाइनेंसरों को बुला वाया और सभी के साथ मीटिंग कर प्रदेश सरकार के द्वारा जारी की गई एकमुश्त कर समाधान योजना को महत्वकांशी बताते हुए कहा कि इस योजना का हर पात्र वाहन स्वामी को मिलेगा। अपने सभी साथियों को बता कर 26 जुलाई तक वाहन पर निर्धारित शुल्क जमा करा कर आवेदन करालें। इस तिथि के बाद को आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आरटीओ मुरादाबाद भीमसेन सिंह ने की जिन वाहन स्वामियों की आरसी जार हो गई है। वो भी इस योजना का लाभ उठा सकतें है।

ये भी पढ़ें:- राष्ट्रपति चुनाव : ईसी ने द्रौपदी मुर्मू को किया उनके निर्वाचन का प्रमाण पत्र जारी

संबंधित समाचार