मुरादाबाद : घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस के कार्रवाई न करने पर सीओ से लगाई न्याय की गुहार
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। घर में घुसकर तीन युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी उसे मारपीट कर बाहर से घर का दरवाजा बंद कर फ़रार हो गये। स्थानीय निवासी महिला ने सीओ कार्यालय और एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वह 20 जुलाई की रात को …
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। घर में घुसकर तीन युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी उसे मारपीट कर बाहर से घर का दरवाजा बंद कर फ़रार हो गये। स्थानीय निवासी महिला ने सीओ कार्यालय और एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वह 20 जुलाई की रात को घर पर अकेली थी। रात्रि करीब 2 बजे नगर के मोहल्ला वार्ड 18 निवासी तीन युवक दीवार फांदकर घर के अंदर आ गये। उन्होंने उसे दुष्कर्म के इरादे से दबोच लिया।
वह शोर मचाने हुए दरवाजे की तरफ भागी तो उन्होंने उसे पकड़ लिया, कपड़े फाड़ दिये, बुरी तरह मारपीट कर घर का दरवाजा बाहर से बंद कर धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला की चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर आ गए। उन्होने बाहर से बंद दरवाजे को खोला। सूचना पर 112 डायल पुलिस मौके पर आई, लेकिन पीड़ित महिला को रात का हवाला देकर अपने साथ ले जाने से मना कर दिया।
महिला किसी तरह कोतवाली पहुंची, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित महिला ने गुरुवार को सीओ और एसडीएम कार्यालय पर पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली के कस्बा इंचार्ज रविन्द्र कुमार का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई भी लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- संभल : वसूली में पिछड़े दो अमीनों को लगी फटकार, तहसीलदार ने एक का कराया बस्ता जमा
