KWK में समांथा प्रभु ने अपनी शादी को लेकर किए कई खुलासे, Ex पति के लिए हार्ड फीलिंग्स पर कहा यह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कॉफी विद करण में साउथ एक्ट्रेस समांथा प्रभु ने गुरूवार शाम को अपना डेब्यू किया है। इस शो में वह अक्षय कुमार के साथ पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बातें की। होस्ट करण ने समांथा से उनके तलाक के बारे में पूछा। करण ने एक्ट्रेस से कहा, ‘अपने बारे …

मुंबई। कॉफी विद करण में साउथ एक्ट्रेस समांथा प्रभु ने गुरूवार शाम को अपना डेब्यू किया है। इस शो में वह अक्षय कुमार के साथ पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बातें की। होस्ट करण ने समांथा से उनके तलाक के बारे में पूछा।

करण ने एक्ट्रेस से कहा, ‘अपने बारे में आपने सबसे वाहियात बात क्या पढ़ी है?’ इसपर समांथा ने जवाब दिया, ‘कि मैंने एलिमनी में 250 करोड़ रुपये लिये हैं। मैं रोज उठती हूं और सोचती हूं कि इनकम टैक्स ऑफिसर आएंगे और देखेंगे कि मेरे पास कुछ नहीं है। उन्होंने (ट्रोल्स) पहले यह अफवाह शुरू की कि मैंने इतने पैसे लिए हैं। फिर उन्होंने कहानी बनाई कि मैंने प्री-नप साइन किया है, तो मैं एलिमनी मांग ही नहीं सकती हूं। यह खूबसूरत था।’

करण ने आगे पूछा कि क्या समांथा और उनके एक्स पति के बीच हार्ड फीलिंग्स हैं? एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि अगर इसका मतलब है कि हम एक कमरे में साथ हैं तो आपको नुकीली चीजें छुपानी पड़ेंगी, तो इसका जवाब हां है। उन्होंने बताया कि अभी उनके बीच आपसी सहमति नहीं है। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में भी यह भी हो जाएगा।

पढ़ें-Nude Photoshoot से रणवीर सिंह ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, कही यह बड़ी बात

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म