रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’, जानें स्टोरी
मुंबई। संजय दत्त, रणबीर कपूर और वाणी कपूर कि फिल्म शमशेरा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फैंस का इंतजार खत्म हुआ, मगर ये है कि क्या फैंस सिनेमाघरों में यह फिल्म देखने जाऐगे क्यों की फिल्म ऐसे समय में आई है, जब बॉलीवुड इंडस्ट्री कि ज्यादा तर फिल्मे फ्लॉप हो रही है। इस साल …
मुंबई। संजय दत्त, रणबीर कपूर और वाणी कपूर कि फिल्म शमशेरा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फैंस का इंतजार खत्म हुआ, मगर ये है कि क्या फैंस सिनेमाघरों में यह फिल्म देखने जाऐगे क्यों की फिल्म ऐसे समय में आई है, जब बॉलीवुड इंडस्ट्री कि ज्यादा तर फिल्मे फ्लॉप हो रही है। इस साल बहुत ही कम फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं है। काफी बड़े स्टार्स कि फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर नही चली। ऐसे में शमशेरा को बड़े स्केल पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। फिल्म से लोंगो और बैनर को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।
पैनडेमिक के बाद सबसे बड़ी रिलीज
शुक्रवार को शमशेरा दुनियाभर में पांच हजार से ज्यादा स्क्रींस पर रिलीज की जा चुकी है। पैनडेमिक के बाद शमशेरा पहली फिल्म है जो इतनी स्क्रींस पर रिलीज की गयी है। काफी लोंगो और बैनर को भी ये उम्मीद है कि शमशेरा गेमचेंजर फिल्म बन सकती है। फिल्म में रणबीर पहली बार एक डकैत के किरदार में नजर आएंगे। साथ ही रणबीर फिल्म में डबल रोल में दिखेंगे। रणबीर और वाणी कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। रणबीर की बॉलीवुड में चार साल बडे परदे पर वापसी से लोंगो को काफी ज्यादा अपेक्षाएं हैं।
तरण आदर्श ट्रेड जानकार के अनुसार, शमशेरा को हिंदी, तमिल और तेलुगु 3 भाषाओं में दुनियाभर में 5,550 स्क्रींस पर रिलीज कीया जा रहा है, इसमें से 4350 सिर्फ भारत में ही हैं। बाकी स्क्रींस ओवरसीज में दी गयी हैं। शमशेरा की स्क्रींस संख्या सम्राट पृथ्वीराज से काफी ज्यादा है, पृथ्वीराज 3750 स्क्रींस पर रिलीज हुई थी।
रणबीर कपूर की पहली पीरियड फिल्म शमशेरा
रणबीर की फिल्म शमशेरा एक पीरियड फिल्म है, इसकी कहानी ब्रिटिश काल की दिखायी गयी है। फिल्मों में रोमांटिक और चुलबुले किरदार निभाने वाले रणबीर पहली बार एक डकैत का रोल कर रहे हैं। शमशेरा की कहानी एक अच्छे दिल के डकैत और एक क्रूर दारोगा शुद्ध सिंह के बीच के टकराव की है। संजय दत्त शुद्ध सिंह का रोल निभा रहे है। रणबीर की आखिरी फिल्म संजय दत्त की बायोपिक संजू थी।
यशराज के लिए बेहद जरूरी है शमशेरा का चलना
यशराज बैनर लगातार फ्लॉप फिल्मों से धीरे हुऐ है, तो बैनर के लिए यह फिल्म बहुत जरूरी है। कोरोना पैनडेमिक के बाद फिल्मे रिलीज होना शुरू हुई तो यशराज ने भी जयेशभाई जोरदार, बंटी और बबली 2, सम्राट पृथ्वीराज और फिल्म शमशेरा की रिलीज का एलान कर दिया था। इन 4 मेसे 3 फिल्में बंटी और बबली 2, जयेशभाई जोरदार और सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरी तरह से फ्लॉप हो चुकी हैं। यशराज बैनर की अब सारी उम्मीदें शमशेरा पर ही टिकी हैं।
पढ़ें-KWK में समांथा प्रभु ने अपनी शादी को लेकर किए कई खुलासे, Ex पति के लिए हार्ड फीलिंग्स पर कहा यह
