America Polio Case : एक दशक बाद न्यूयॉर्क में मिला पोलियो का नया केस, स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

न्यूयोर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में दस सालों बाद पोलियो वायरस का पहला केस सामने आया है। यहां रॉकलैंड काउंटी में रहने वाले बीस साल के एक युवक में पोलियो का वायरस मिला है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने उसकी जांच के बाद गुरुवार को इसकी जानकारी दी। दस साल पहले अमेरिका को पोलियो मुक्त घोषित किया …

न्यूयोर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में दस सालों बाद पोलियो वायरस का पहला केस सामने आया है। यहां रॉकलैंड काउंटी में रहने वाले बीस साल के एक युवक में पोलियो का वायरस मिला है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने उसकी जांच के बाद गुरुवार को इसकी जानकारी दी। दस साल पहले अमेरिका को पोलियो मुक्त घोषित किया गया था। उसके बाद यह पहला केस मिला है।

‘द वाशिंगटन पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार 20 साल के इस युवक को जून में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी करीब एक महीने क जांच की गई। रोगी को छुट्टी दे दी गई है और वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर पर रह रहा है। व्यक्ति खड़े होने में सक्षम है, लेकिन उसे चलने में कठिनाई हो रही है।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बाताया कि पोलियो एक वायरल बीमारी है, जो व्यक्ति के तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर सकती है जिसके कारण मांसपेशियों में कमजोरी आ सकती है और कुछ मामलों में मौत भी हो सकती है। काउंटी हेल्थ कमिश्नर डॉ. पेट्रीसिया श्नाबेल रूपर्ट ने कहा, “हम हालात पर बारीक से अपनी नजर बनाए हुए हैं। स्थिति से निपटने के लिए हम न्यूयॉर्क स्टेट हेल्थ डिपार्टमेंट और रोकथाम केंद्रों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

पाकिस्तान में 11 और अफगानिस्तान में एक केस सामने आया
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के नॉर्थ वजीरिस्तान में पोलियो के 11 मामले सामने आए हैं। पोलियो वैक्सीनेशन टीम घर-घर जाकर बच्चों को ओरल वैक्सीन दे रही हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान में भी पोलियो का फिलहाल एक केस है।

ये भी पढ़ें : अमेरिका में भारतीय शख्स को कोविड-19 के दौरान फर्जी योजना चलाने पर करीब चार साल की जेल

 

संबंधित समाचार