‘शमशेरा’ में काम कर बेहद खुश है वाणी कपूर, शेयर किया Experience
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर, करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म शमशेरा में काम कर बेहद खुश है। फिल्म शमशेरा आज प्रदर्शित हुयी है। इसमें रणबीर कपूर और वाणी कपूर ने मुख्य भूमिका निभायी है। वाणी फिल्म में काम कर बेहद खुश है। एक्ट्रेस ने कहा, मैं इस फिल्म को लेकर बेहद कॉन्फिडेंट हूं। …
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर, करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म शमशेरा में काम कर बेहद खुश है। फिल्म शमशेरा आज प्रदर्शित हुयी है। इसमें रणबीर कपूर और वाणी कपूर ने मुख्य भूमिका निभायी है। वाणी फिल्म में काम कर बेहद खुश है।
एक्ट्रेस ने कहा, मैं इस फिल्म को लेकर बेहद कॉन्फिडेंट हूं। हालांकि यह बहुत बड़ा फैक्ट तो है ही कि करण मल्होत्रा ने इस फिल्म के लिए मेरे बारे में सोचा है। यह जिस लार्ज स्केल की सिनेमैटिक एक्सपीरिएंस प्रॉमिस करती है, उसका हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। ऐसी फिल्में दर्शकों को हर तरह के इमोशंस देने का वादा करती हैं।
वाणी ने कहा, शमशेरा जैसी फिल्में बहुत कम बनती हैं। ज्यादातर मेकर्स ऐसी फिल्मों में स्थापित कलाकारों के पास जाते हैं। फिर भी करण मल्होत्रा ने मुझे ऐसे स्टेज पर इसके लिए कास्ट किया, जब मैं अपने गेम में टॉप पर तो नहीं हूं। इस फिल्म में जो मेरा आर्क है, वह ट्रेलर में रिवील नहीं हुआ है। लोग फिल्म में उसे देखेंगे तो यकीनन बहुत पसंद करेंगे।
पढ़ें-इंतजार खत्म: Fast and Furious 9 जल्द ही इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा रिलीज
