एक्टर गौरांश शर्मा ने आगरा में रोड शो कर फिल्म ‘शमशेरा’ का किया प्रमोशन, दर्शकों को बताया अपना किरदार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आगरा। यशराज फिल्म प्रोडक्शन की तरफ से करण मल्होत्रा के नेतृत्व में 22 जुलाई को बॉलीवुड पीरियड एक्शन एडवेंचर फिल्म शमशेरा (Shamshera) सिनेमाघरों में लॉन्च हुई है। जिसमें आगरा के चाइल्ड एक्टर गौरांश शर्मा ने काम किया है। गौरांश शर्मा इससे पहले कई रियलिटी शो में काम कर चुके हैं और आगरा के बेहद कम …

आगरा। यशराज फिल्म प्रोडक्शन की तरफ से करण मल्होत्रा के नेतृत्व में 22 जुलाई को बॉलीवुड पीरियड एक्शन एडवेंचर फिल्म शमशेरा (Shamshera) सिनेमाघरों में लॉन्च हुई है। जिसमें आगरा के चाइल्ड एक्टर गौरांश शर्मा ने काम किया है। गौरांश शर्मा इससे पहले कई रियलिटी शो में काम कर चुके हैं और आगरा के बेहद कम उम्र के चमकते सितारे हैं। गुरुवार को उन्होंने आगरा कैंट से भगवान टॉकीज तक रोड शो किया और अपनी मूवी का प्रमोशन किया।

सेट पर रणबीर कपूर और संजय दत्त के साथ करते थे मस्ती

गौरांश शर्मा बताते हैं कि उन्होंने इससे पहले रणबीर कपूर और संजय दत्त को टीवी पर देखा था। कभी मिले नहीं थे। लेकिन उन्हें मौका मिला और उन्होंने शमशेरा मूवी में एक साथ काम किया। अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि वह शमशेरा मूवी के सेट पर संजय दत्त और रणबीर कपूर के साथ बेहद मस्ती क्या करते थे। रणबीर कपूर और संजय दत्त के साथ काम करके उन्हें बेहद मजा आया। उन्हें लग ही नहीं रहा है इतने बड़े एक्टर के साथ उन्होंने इतनी आसानी से काम किया है। गौरांश सेट पर सब के साथ बेहद मस्ती करते थे।

गौरांश की दादी के हाथ का बना संजय दत्त ने खाया खाना

गौरांश बताते हैं कि फिल्म की शूटिंग मुंबई में हुई थी। इस दौरान उनकी दादी आगरा से मुंबई पहुंची थी। शमशेरा के सेट पर वो गौरांश के लिए खाना लेकर गई थी। इस दौरान उन्होंने संजय दत्त को भी खाना ऑफर किया और संजय दत्त ने भी खाने का स्वाद चखा। गौरांश सेट पर सब के साथ मस्ती करते थे।

मूवी में है रणबीर कपूर की गैंग में शामिल, करते हैं चोरी

गौरांश शर्मा शमशेरा मूवी में रणवीर कपूर के साथ उनकी गैंग में शामिल है। गैंग से सबसे छोटे कलाकार हैं। रणबीर कपूर का मूवी में एक डाकू का किरदार है और उस डाकू की टोली में आगरा के बाल कलाकार गौरव शर्मा भी शामिल है। मूवी में काम करके उन्हें बेहद अच्छा लगा। 22 जुलाई से फिल्म सिनेमाघरों में लॉन्च हुई है। जिसका उन्होंने खूब प्रमोशन भी किया है। उन्हें बेसब्री से इंतजार है कि वह अपना काम बड़े पर्दे पर देख सकें।

आगरा का बाल कलाकार कर रहा है खूब सारा नाम

गौरांश आगरा के बेलनगंज के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 8 साल है। पिता तरुण शर्मा का अपना खुद का बिजनेस है, वही मां सोनिया शर्मा एक सलून और मेकअप स्टूडियो चलाती हैं। बड़ी बहन सिद्दीका हैं, जिनके साथ वह खूब सारी मस्ती करते हैं। आगरा के सारांश शर्मा कई रियलिटी शो में परफॉर्म कर चुके हैं। वे सोनी टीवी के सुपर डांसर टू, जी टीवी डीआईडी लिटिल मास्टर सीजन 4, स्टार प्लस पर मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव, स्टार भारत पर दीदी मां, स्टार प्लस पर महाराज की जय हो जैसे तमाम सीरियल में भी काम कर सकते हैं, साथ ही कई सारे उन्होंने कमर्शियल ऐड भी सूट किए हैं। कहा जा सकता है कि छोटी उम्र में आगरा का चमकता सितारा बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रहा है और आगरा का नाम रोशन कर रहा है।

क्या कहनी है शमशेरा की?

यशराज फिल्म के द्वारा आदित्य चोपड़ा, करण मल्होत्रा के निर्देशन में यह फिल्म तैयार की गई है। इसमें मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर हैं, वहीं खलनायक की भूमिका में संजय दत्त हैं। मूवी में रणबीर कपूर ने जिस आदमी का किरदार निभा रहे हैं वो 1800 दशक का जनजाति आदिवासी डकैत की कहानी है, जो उस समय अंग्रेजों से अपने अधिकारों के लिए लड़े थे। मूवी पीरियड एक्शन एडवेंचर से भरी हुई है और 22 जुलाई को सिनेमाघरों में लांच हो रही है।

यह भी पढ़ें:-फिल्म ‘Shamshera’ की शूटिंग के समय कैंसर से लड़ रहे थे संजय दत्त, डायरेक्टर ने कहा ‘सुपरमैन’

संबंधित समाचार