मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिले अभिनेता सलमान खान, जानें वजह?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर फिल्म अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को बीते कुछ दिन पहले पत्र के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली थी। पत्र में कहा गया था सलमान खान और उनके पिता सलीम खान का पंजाब के चर्चित गायक सिद्धू मूसेवाला हो जाएगा। सलमान खान और सलीम खान को …

मुंबई। हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर फिल्म अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को बीते कुछ दिन पहले पत्र के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली थी। पत्र में कहा गया था सलमान खान और उनके पिता सलीम खान का पंजाब के चर्चित गायक सिद्धू मूसेवाला हो जाएगा। सलमान खान और सलीम खान को यह धमकी सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के कुछ दिन बाद ही मिली थी। उसके बाद से भाईजान की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई।

वहीं इस धमकी के बाद सलमान खान ने खुद के प्रोटेक्शन के लिए वेपन के लाइसेंस के लिए अर्ज़ी दी थी। इसी सिलसिले में आज समलान खान ने पुलिस आयुक्त विवेक फंसलकर से मुलाकात भी की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कमिश्नर ने उनसे जानने की कोशिश की कि आखिर उन्हें किस तरह की धमकी मिली थी और फिर सलमान खान को उनकी सुरक्षा के बारे में बताया। SB की रिपोर्ट क्या कहती है उसके बारे में भी अवगत कराया गया।

यह भी पढ़ें:-रितेश देशमुख ने पूरी की मराठी फिल्म ‘वेद’ की शूटिंग, सलमान खान भी आएंगे नजर

संबंधित समाचार